Bigg Boss 20 X Review: फैंस पर अभी भी चढ़ा है सीजन 13 का बुखार, काजी फिर बने हीरो, वहीं उदिति का ड्रामा वायरल

बिग बॉस 20 के घर में रिश्तों के बदलते समीकरणों के बीच काजी तौकीर महफिल लूट रहे हैं. लव गिल को दी गई 'फ्रेंडशिप क्लास' से लेकर आम्रपाली के 50 पुश-अप्स चैलेंज तक, जानिए लेटेस्ट एपिसोड का पूरा ड्रामा

Bigg Boss 20 X Review: ‘बिग बॉस 20’ का घर इस वक्त किसी टीवी शो से ज्यादा सोशल मीडिया की टाइमलाइन जैसा लग रहा है. यहां हर कुछ मिनट में कहानी बदलती है और हर रिश्ते पर सवाल खड़े हो जाते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर एक बार फिर दर्शकों के निशाने और तारीफ, दोनों के केंद्र में रहे. एक्स (X) पर किसी ने उनकी तारीफ की तो किसी ने उनकी बदलती दोस्ती को लेकर सवाल उठाए.

काजी की 'फ्रेंडशिप क्लास' ने खींचा ध्यान

एपिसोड में काजी तौकीर को लव गिल को बिग बॉस के घर में दोस्ती के मायने समझाते देखा गया. उनकी बातें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा कि लव ऐसे काजी की बातें सुन रहे थे, जैसे वह ऐसी TED Talk सुन रहे हों, जिसकी किसी ने मांग नहीं की थी, लेकिन जरूरत सबको थी.

">

काजी की एक बात- 'Make your friends enemies' ने भी खूब ध्यान खींचा. यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में सीजन 20 का अनऑफिशियल टैगलाइन तक बता दिया. आखिर बिग बॉस के घर में इससे ज्यादा सटीक लाइन और क्या हो सकती है, जहां आज का दोस्त कल का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है?

'काजी कमांडो' देखकर फैंस हुए खुश

एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला पल काजी के पुश-अप्स से जुड़ा रहा. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि आम्रपाली दुबे ने काजी को 50 पुश-अप्स करने के लिए कहा, जबकि वह पहले से थके हुए थे. लेकिन काजी ने चुनौती स्वीकार कर ली और 50 पुश-अप्स करके दिखा दिए.

">

इसके बाद एक्स पर उन्हें लेकर फैंस ने मजेदार अंदाज में लिखा- 'Qazi Commando.' कई दर्शकों को उनका यह अंदाज पसंद आया. एक यूजर ने लिखा कि अमरपाली को शायद उम्मीद नहीं थी कि काजी सच में ऐसा कर देंगे और उनका अंदाजा गलत साबित हो गया.

उदिति को देखकर काजी का रिएक्शन हुआ वायरल

काजी और उदिति  सिंह से जुड़ा एक पल भी सोशल मीडिया यूजर्स को काफी क्यूट लगा. जब काजी को पता चला कि उदिति उनकी फैन रही हैं, तो उनके चेहरे का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.

">

दर्शकों ने इस पल को काफी पसंद किया. एक यूजर ने लिखा कि उस वक्त काजी कुछ सेकंड के लिए अपना पूरा बिग बॉस वाला अंदाज भूल गए और उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल असली और मासूम लगी. यही छोटा सा पल दर्शकों को काजी के व्यक्तित्व का दूसरा पहलू दिखाता नजर आया.

स्काउट की दोस्ती और फिर बदले समीकरण

काजी और स्काउट की दोस्ती को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. कुछ यूजर्स ने याद किया कि जब घर के बाकी लोग काजी को मजाक का पात्र समझ रहे थे, तब स्काउट ही उनके साथ बैठकर बात करते थे और उन्हें सम्मान देते थे.

">

लेकिन अब समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. इसी वजह से कुछ दर्शकों ने काजी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस स्काउट ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया, अब वही काजी उनकी पीठ पीछे रणनीति बनाते दिख रहे हैं. एक यूजर ने इसे 'दोमुंहा' तक कह दिया.

बिग बॉस 13 की याद में अटके दर्शक

इन सबके बीच कुछ दर्शकों को मौजूदा सीजन से ज्यादा पुराना बिग बॉस याद आ रहा है. एक मजेदार पोस्ट में यूजर ने लिखा कि एक तरफ दुनिया बिग बॉस 20 देख रही है और दूसरी तरफ वह अभी भी बिग बॉस 13 से आगे नहीं बढ़ पाया है. वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर भी फैंस ने लिखा कि वह आज भी पूरी तरह डिमांड में हैं.

">

कुल मिलाकर, बिग बॉस 20 का यह एपिसोड एक बार फिर साबित करता है कि शो की असली कहानी सिर्फ टास्क या लड़ाई में नहीं, बल्कि बदलते रिश्तों में छिपी है. काजी की दोस्ती, उडिति का फैन मोमेंट और स्काउट के साथ बदलता समीकरण सोशल मीडिया को चर्चा के लिए काफी मसाला दे गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि घर में कौन किसका दोस्त रहता है और कौन अगली चाल में किसे अपना दुश्मन बना देता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 House: घर सजाया या रंगों की दुकान खोल दी? नए सेट को देखकर बोले यूजर्स- इससे खराब डिजाइन नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >