Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track: पिटबुल-दिलजीत के मोडिफाई वर्जन पर झूम उठेंगे आप, कार्तिक आर्यन का डांस देख फैंस बोले- उफ्फ

Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track OUT: हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 का पहला टाइटल ट्रैक आज रिलीज हो गया है. वीडियो में कार्तिक आर्यन जबरदस्त डांस स्कील्स दिखाते नजर आ रहे हैं. मूवी दिवाली के मौके पर रीलीज होगी.

Bhool Bhulaiyaa 3 Title Track OUT: भूल भुलैया 3, साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी जैसे शानदार कलाकारों के साथ, यह हॉरर फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. आज मेकर्स ने मूवी का पहला गाना यानी टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है. जिसमें कार्तिक आर्यन के डांसिंग स्कील्स के फैंस कायल हो गए.

भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक आउट

इस सॉन्ग में अंतर्राष्ट्रीय रैपर पिटबुल ने देसी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर, नीरज श्रीधर के क्लासिक, हरे कृष्णा हरे राम को मॉडिफाई किया. टाइटल ट्रैक में आर्यन स्टाइलिश ब्लैक सूट में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं. वह पिटबुल और दिलजीत की आवाज पर थिरक रहे हैं. गाने में पुराने टेस्ट और रैपिंग का कॉम्बिनेशन इसे साल 2024 का सुपरहिट सॉन्ग बना देगा.

कार्तिक आर्यन का डांस देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

हिट ट्रैक को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ”यह रूह बाबा का टाइम है!! प्रस्तुत है मोस्ट अवेटेड गाना “भूल भुलैया 3 – टाइटल ट्रैक”…. डैशिंग कार्तिक आर्यन को फीचर करता हुआ.” गाने को देखकर एक यूजर ने लिखा, ”कार्तिक आर्यन के डांस मूव्स, दिलजीत दोसांझ की आवाज और पिट बुल इंग्लिश रैप और नीरज श्रीधर की आवाज एक पुरानी यादें ताजा कर देती है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “हरे राम हरे राम हरे कृष्ण हरे राम” आज भी हमारे रोंगटे खड़े कर देता है!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हे प्रभु, हे हरि राम, ये क्या हुआ यह एंटरटेनिंग था.”

भूल-भूलैया 3 के ट्रेलर में क्या कुछ दिखा खास

हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर विद्या बालन के किरदार मंजुलिका की वापसी के साथ शुरू होता है. इसमें कार्तिक आर्यन के रूह बाबा को अपने फायदे के लिए भूतों को परेशान करते हुए देखा जा सकता है. हॉरर फिल्म में मजनू भाई की पेंटिंग का एक कैमियो भी है, ट्रेलर में तृप्ति के साथ कार्तिक की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. इस बार माधुरी दीक्षित भी है, जो खुद को मंजुलिका बताती हैं और दर्शकों को विद्या बालन के साथ उनके डांस की एक झलक देखने को मिलती है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दिवाली इतनी बड़ी…

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक की फिल्म ने आते ही बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, सिंघम अगेन से निकली आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >