Bhool Bhulaiyaa 3 ने दिल्ली-यूपी के सभी स्क्रीन्स पर जमाया कब्जा, दर्शकों के लिए ये दिवाली होगी भूतों वाली

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल-भूलैया 3, 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब दिल्ली-यूपी में रिलीज से पहले ही हॉरर-कॉमेडी का दबदबा देखने को मिल रहा है.

Bhool Bhulaiyaa 3: अगले कुछ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है. दिवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होगी, इसमें अजय देवगन, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 शामिल है. अनीस बज़्मी की मोस्ट अवेटेड मूवी ने अब रिलीज से पहले ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दिल्ली और यूपी बेल्ट के सभी सिंगल-स्क्रीन थिएटरों ने भूल भुलैया 3 को 3:2 के अनुपात में प्राइम टाइम शोकेस करने के लिए सहमत हुए हैं. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव और संजय मिश्रा अहम भूमिका में हैं.

भूल-भूलैया 3 का यूपी-दिल्ली में भौकाल

दिल्ली-यूपी बेल्ट में भूल-भूलैया 3 का दबदबा देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने कहा, “दिल्ली यूपी बेल्ट में सभी सिंगल स्क्रीन 3:2 रेश्यो में भूल भुलैया 3 को प्राइम टाइम शोकेसिंग देने के लिए सहमत हुए हैं. अगर दूसरी फिल्में हमारे शर्तों से असहमत होगी, तो हम हॉरर-कॉमेडी को 100 परसेंट तक समर्थन देंगे. उन्होंने आगे कहा, “दिवाली पूरी तरह से मनोरंजन के बारे में है और दर्शक उस फिल्म को देखने के लिए निकलते हैं, जो ज्यादा एंटरटेनिंग होता है.

कब रिलीज होगी भूल-भूलैया 3

भूल-भूलैया 3 में कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते नजर आ रहे हैं, हालांकि हॉरर-कॉमेडी में इस बार एक बड़ा ट्विस्ट है, क्योंकि ट्रेलर में दर्शकों को दो मंजुलिका देखने को मिली. इसके अलावा एक्टर तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते भी दिखाई देंगे. अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी फिल्म हंसी और डर के मिश्रण का वादा करती है. भूषण कुमार की ओर से निर्मित, बॉलीवुड की पसंदीदा फ्रेंचाइजी 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 FIRST Review: भूल भुलैया 3 का पहला रिव्यू आया सामने, कॉमेडी-हॉरर का परफेक्ट तड़का है कार्तिक आर्यन की फिल्म

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >