शिल्पी राज का गाना 'रासलीला' रिलीज, पत्नी के रील्स बनाने पर भड़के विजय चौहान

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज और गायक विजय चौहान का नया गाना 'रासलीला' रिलीज हो गया है. इस गाने में जागृति सिंह का शानदार डांस और कलाकारों की जुगलबंदी दर्शकों का दिल जीत रही है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी खास पहचान बना चुकें सिंगर शिल्पी राज और विजय चौहान का नया गाना ‘रासलीला’ आज 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है. यह गाना ‘तेजस फिल्म्स’ के बैनर तले रिलीज हुआ है. रिलीज के साथ ही गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इसके वीडियो में एक्ट्रेस जागृति सिंह नजर आ रही हैं, जो अपनी एक्सप्रेशन से स्क्रीन पर धमाल मचा रही हैं.

पत्नी के रील्स बनाने पर नाराज दिखें विजय चौहान

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस जागृति सिंह पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वीडियो की कहानी काफी दिलचस्प है. सीन के शुरुआत में जागृति इंस्टाग्राम पर रील बनाने में डूबी हुई हैं. रील बनाने की दीवानगी से उनके ऑन-स्क्रीन पति विजय चौहान काफी परेशान दिखते हैं. विजय उन्हें डांटते हुए कहते हैं कि तुम तो घर भर की इज्जत डुबा रही हो और इंस्टाग्राम पर कमर हिला रही हो. इस पर एक्ट्रेस भी चुप नहीं रहतीं और करारा जवाब देते हुए कहती हैं कि “तुम करो तो रासलीला और मैं रील बनाऊं तो दिक्कत. पूरे गाने में पति-पत्नी के बीच की यह खट्टी-मीठी नोकझोंक और बहस दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.

गाने का वीडियो

गाने की टीम

इस गाने को विजय चौहान और शिल्पी राज ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है, जबकि इसके मजेदार बोल सोनू सरगम आरा ने लिखे हैं. गाने का संगीत विकास यादव ने तैयार किया है, जो दर्शक को थिरकने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस जागृति सिंह अपनी अदाओं और डांस का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं, जिसे कोरियोग्राफर गोलू जी ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया है.

फैंस ने लुटाया प्यार

गाना के रिलीज होते ही फैंस के कमेंट्स के बरसात हो गए. एक यूजर @sachinsinger8573 ने लिखा, गर्दा बा गाना. दूसरे यूजर @sabitatiwary1885 ने लिखा, सभी कलाकार को बहुत बधाई. तीसरे यूजर @Bhojpuri-star-r4r ने लिखा, विजय चौहान का गाना वायरल बा.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह की कातिलाना अदाओं ने लूटी महफिल, खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >