शिल्पी राज का गाना ‘प्यार मोहब्बत धोखा है’ रिलीज, स्कर्ट-टॉप में क्वीन शालिनी ने बढ़ाई गर्मी

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Pyar Mohabbat Dhokha Hai: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘प्यार मोहब्बत धोखा है’ रिलीज होते ही चर्चा में है. क्वीन शालिनी का वेस्टर्न और ग्लैमरस लुक देख फैंस उनके दीवाने हो गए.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Pyar Mohabbat Dhokha Hai: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘प्यार मोहब्बत धोखा है’ को लेकर चर्चा में हैं. उनका नया भोजपुरी ट्रैक ‘प्यार मोहब्बत धोखा है’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सॉन्ग आज (11 अप्रैल) रिलीज हुआ है और इस पर अभी तक 7 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए. व्यूज के नंबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं.

क्वीन शालिनी का ग्लैमरस अंदाज

‘प्यार मोहब्बत धोखा है’ को चांद जी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. म्यूजिक गौरव रोशन ने तैयार किया है. वीडियो में क्वीन शालिनी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. वह पूरे गाने में वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कभी वह स्टाइलिश टॉप और स्कर्ट में दिखती हैं तो कभी सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस में उनका बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज दिखता है. उनके साथ मणि मिराज भी नजर आ रहे हैं.

देखें ‘प्यार मोहब्बत धोखा है’ का पूरा वीडियो

गाने की पूरी टीम

  • गाना: प्यार मोहब्बत धोखा है
  • संगीत: गौरव रोशन
  • वीडियो साभार- कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड
  • निर्देशक और कोरियोग्राफर – लक्की विश्वकर्मा
  • एक्टर – मणि मिराज और रानी शालिनी
  • डीओपी – राहुल और दिलीप
  • सहायक – शिव
  • प्रोडक्शन – आकाश विश्वकर्मा
  • एडिट – रवीश (एलएल वीडियो लैब)
  • डीआई – रोहित सिंह
  • पब्लिसिटी डिजाइन – सावन जीएफएक्स
  • परिकल्पना – राजीव शर्मा
  • मैनेज – जय भवानी प्रोडक्शन
  • विशेष धन्यवाद- मणि मेराज पूरी टीम
  • निर्माता: अशोक रे, नीरज रे
  • कंपनी/लेबल: पैम्मी रिकॉर्ड्स

यूजर्स के कमेंट्स

अभिषेक विश्वास नाम के यूजर ने लिखा, भाई यार अब यह भी गाना वायरल है. बिहारी बाबू नाम के यूजर ने लिखा, सुपर से भी ऊपर सॉन्ग मनी मेरा अबकी बार 100 मिलियन. दयानंद गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा, यह सुपर-डुपर हिट है.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >