शिल्पी राज का गाना ‘हमार राजा जी छोहड़ा’ रिलीज, तोशी द्विवेदी ने लूटी लाइमलाइट

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और दीपक दिलदार का नया धमाकेदार लोकगीत ‘हमार राजा जी छोहड़ा’ रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए कोबरा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक नया और मजेदार गाना ‘हमार राजा जी छोहड़ा’ जारी किया गया है. इस गाने को भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज और जाने-माने गायक दीपक दिलदार ने मिलकर गाया है. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है और दोनों सिंगर्स की जुगलबंदी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. वहीं गाने के वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी अपने कातिलाना लुक और जबरदस्त डांस से फैंस को दीवाना बना रही हैं.

कातिलाना लुक में नजर आईं एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी

इस गाने के वीडियो में दीपक दिलदार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी नजर आ रही हैं. वीडियो में तोशी द्विवेदी का लुक बेहद कातिलाना और खूबसूरत लग रहा है. वह वीडियो में कभी लाल रंग की साड़ी में कहर ढा रही हैं, तो कभी हल्के नीले रंग की साड़ी में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं. पूरे वीडियो में उन्होंने दीपक दिलदार के साथ मिलकर कई जबरदस्त ठुमके लगाए हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं.

पति को छुआरा बताते दिखीं तोशी

यह गाना शादीशुदा जोड़े के बीच की एक बहुत ही अनोखी और मजेदार नोक-झोंक पर आधारित है. गाने के वीडियो में ऑन स्क्रीन पति दीपक दिलदार अपनी पत्नी से शिकायत करते हुए कहते हैं कि शादी होने के बाद से तुम मुझे बिल्कुल भी भाव नहीं दे रही हो और अपनी इन हरकतों से मेरे दिल पर गहरा घाव दे रही हो. इस बात का जवाब देते हुए पत्नी तोशी द्विवेदी नखरे दिखाते हुए खुद को किशमिश और अपने पति को छुआरा बताती है. पति-पत्नी के बीच की यह मजेदार तुलना और मीठी तकरार दर्शकों को खूब भा रही है.

गाने का वीडियो

गाने की पूरी टीम

इस बेहतरीन और थिरकाने वाले गाने को दीपक दिलदार और शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज दी है. इस गाने के मजेदार बोल चांद लाल यादवने लिखे हैं और इसका शानदार संगीत बिभाष चौहान ने तैयार किया है. इस वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है, जबकि इसकी प्रोड्यूसर पल्लवी कुमारी हैं.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का गाना ‘मेहरारू vs AK47’ ने मचाया धमाल, पति- पत्नी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >