Rajaram Trailer: जबरदस्त है खेसारी लाल यादव की ‘राजा राम’ का ट्रेलर, डबल रोल में छाए ट्रेडिंग स्टार

Rajaram Trailer: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘राजा राम’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है. वहीं, फिल्म में खेसारी राम और राजा दोनों का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Rajaram Trailer: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘राजा राम’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर का इंतजार दर्शक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे. और ट्रेलर को देखकर मालूम पड़ता है कि उनका इंतजार सफल रहा. क्योंकि इस ट्रेलर में आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और भक्ति सब देखने को मिलेगी. ऐसे में अगर आपने अब तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

राजा राम का ट्रेलर

खेसारी लाल यादव की इस फिल्म का के दो गाने “चॉकलेटी सड़िया” और “चुम्मा चुम्मा” रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है और रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है. इस 2 मिनट 30 सेकेंड के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव कभी भगवान पुरुषोत्तम राम तो कभी राजा नाम के साधारण आदमी का कोर्ड निभाते हैं. इस फिल्म में खेसारी पेशे से एक एक्टर हैं, जो भगवान राम के रोल के लिए मशहूर हैं. लेकिन जब उन्हें कोई सिगरेट पीते हुए देख लेता है, तब हर जगह यह बवाल मच जाता है कि खेसारी उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते हैं. अब खुद को सही साबित करने की लड़ाई लड़ते हम खेसारी को फिल्म में देख सकते हैं. ट्रेलर को देखकर एक बात तो पक्की है कि ट्रेडिंग स्टार गर्दा उड़ाने को तैयार हैं.

Also Read: Chocolatey Sadiya Song: सपना चौहान की खूबसूरती पर फुल टू फिदा दिखे खेसारीलाल, गर्दा मचा रहा चॉकलेटी सड़िया गाना

कब रिलीज होगी राजा राम?

राजा राम के निर्माता पराग पाटिल और आर.आर. प्रिंस हैं. पराग पाटिल ने फिल्म का निर्देशन भी किया है. यह फिल्म कब रिलीज होगी अभी मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रेलर को लेकर खेसारी ने जताया उत्साह

खेसारी लाल यादव ने ट्रेलर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है, जो दर्शकों को पसंद आएगी. मुझे यकीन है कि क्रिटिक्स भी इस फिल्म की तारीफ करेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >