पवन सिंह से तलाक की खबरों के बीच छलका ज्योति सिंह का दर्द, बोलीं- समाज बेटियों की खामोशी नहीं सुनता

Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले के बीच ज्योति सिंह की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. भावुक पोस्ट में उन्होंने समाज और बेटियों को लेकर अपनी बात रखी. वहीं उनकी लगातार वायरल हो रही रील्स भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

Pawan Singh-Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. दोनों के रिश्ते में आई दरार अब सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के जरिए भी साफ नजर आने लगी है. हाल ही में ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

इंस्टाग्राम स्टोरी में छलका दर्द

ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “समाज अक्सर उन बेटियों की कहानी नहीं सुनता जो जिंदा रहकर हर दिन लड़ रही हैं, लेकिन जिन कहानियों में किसी बेटी की चीख आखिरी खामोशी बन जाती है, उनमें वही समाज सबसे ज्यादा दिलचस्पी लेने लगता है.”

उनकी इस पोस्ट को लोग उनकी निजी जिंदगी और तलाक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कोर्ट में चल रहा है तलाक का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक मामला कोर्ट में विचाराधीन है. खबरों के अनुसार, ज्योति सिंह ने एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की है. वहीं, पवन सिंह कोर्ट में यह कह चुके हैं कि अब दोनों का साथ रहना संभव नहीं है.

लगातार शेयर कर रही हैं इमोशनल पोस्ट

पिछले कुछ समय से ज्योति सिंह लगातार इंस्टाग्राम पर इमोशनल रील्स और पोस्ट शेयर कर रही हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें बैकग्राउंड में दर्दभरा गाना चल रहा था. इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की ताकत और आत्मविश्वास को लेकर भी कई पोस्ट साझा किए थे.

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है, देवताओं ने तो हमेशा शक्ति कहकर संबोधित किया है.” वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने भगवान महादेव पर भरोसा जताते हुए लिखा था कि कठिन समय में भी विश्वास बनाए रखना जरूरी है.

इंटरव्यू में कही थी बड़ी बात

एक इंटरव्यू के दौरान ज्योति सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई बातें कही थीं. उन्होंने कहा था कि अब उन्हें शादी से डर लगने लगा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा शादी है.

यह भी पढ़ें: Dharmendra का पद्म विभूषण लेते ही इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनका हाथ मेरे साथ था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >