Pawan Singh-Jyoti Controversy: पवन सिंह ने पत्नी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक ही बात जानता हूं

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन-दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह संग अनबन की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल ज्योति उनसे मिलने लखनऊ पहुंची थी, लेकिन वहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. अब पवन ने पत्नी संग अनबन और लड़ाई की खबरों पर रिएक्ट किया है.

Pawan Singh-Jyoti Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह कोई फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा बटोर रहे हैं. दरअसल उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं, जिसमें उनसे ना मिलना शामिल है. हाल ही में मामले ने तब तूल पकड़ा, जब ज्योति सिंह उनके लखनऊ स्थित घर पर पहुंची, लेकिन पुलिस वाले उन्हें रोकते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद पावर स्टार की वाइफ फूट-फूटकर रोती दिखाई दी. उन्होंने जनता से मदद मांगी. अब पूरे मामले पर पवन सिंह सफाई दी है.

ज्योति सिंह के आरोपों पर फाइनली पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें ज्योति की ओर से लगाए गए आरोपों पर बात की. उन्होंने लिखा,  “मैं अपनी लाइफ में बस एक ही बात जानता हूं कि पब्लिक मेरे लिए भगवान है. मैं आप लोगों के दिल को कभी ठेस नहीं पहुंचाऊंगा, क्योंकि आपकी मदद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं. ज्योति सिंह जी… क्या यह सच नहीं है कि जब आप मेरी सोसाइटी में आई तो, मैंने आपको सम्मानपूर्वक घर में बुलाया था और हमने करीब डेढ़ घंटे बात की थी. हालांकि आपने मुझसे एक ही बात की, जिसमें चुनाव लड़ना था. हालांकि यह मेरे वश में नहीं है.”

पुलिस बुलाने वाले बात पर क्या बोले पवन सिंह

पुलिस वाले बात पर पवन सिंह ने आगे कहा, मेरे घर पर पुलिस अधिकारी सुबह से ही थे, क्योंकि मैं चाहता था कि जो भी हो उनकी मौजूदगी में हो. हालांकि समाज में यह फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाया है, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है.

ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर कर क्या कहा था

दरअसल ज्योति सिंह की ओर से शेयर किए वीडियो में वह कहती नजर आई कि वह अपने पति से मिलने के लिए आई थी, लेकिन घर के प्रवेश द्वार पर उन्हें पुलिस अधिकारियों की ओर से रोका जा रहा है. दरअसल पवन सिंह ने साल 2022 में आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. ज्योति ने शुरुआत में 5 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता मांगा था, लेकिन वह इस बात पर जोर देती रही कि पैसे या संपत्ति से ज्यादा, वह बस अपने पति से बातचीत करना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6: पास या फेल, छठे दिन ��रुण धवन की फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >