Pawan Singh New Song: अंजलि राघव की कमरिया पर फिदा हुए पावर स्टार पवन सिंह, खुश होकर ऑन-स्क्रीन पत्नी बोलीं- सईयां सेवा करे

Pawan Singh New Song: पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘सईयां सेवा करे’ आखिरकार यूट्यूब पर रिलीज हो चूका है. और आते ही इसने दर्शकों का दिल जीतना भी शुरू कर दिया है. गाने में पवन सिंह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी के साथ रोमांस और मस्ती-मजाक करते दिखे हैं.

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने दमदार गानों और फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. फैंस भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की राह में एकटक आंखे बिछाए बैठते हैं. इस बीच अगर आप भी उनके किसी रोमांटिक गाने की तलाश में थे, तो आपका इंतजार अब खत्म हुआ क्योंकि पावर स्टार का आज नया गाना रिलीज हो चूका है, जिसके बोल ‘सईयां सेवा करे’ है.

इस गाने में वह एक कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचाना भी शुरू कर दिया और वीडियो के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. ऐसे में अगर आपने यह गाना अबतक नहीं सुना तो चलिए पहले आपको इसकी वफीस्टार से डिटेल देते हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो-

यूट्यूब पर छाया ‘सईयां सेवा करे’

पवन सिंह अपने नए गाने ‘सईयां सेवा करे’ में अंजलि राघव के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों ने गाने के एल्बम में पति-पत्नी का किरदार फिल्माया है, जिसमें पति यानी पवन सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते. वहीं, अंजलि इसका पूरा श्रेय अपने पति के प्यार और सेवा को देती है.

गाने के बीट्स और म्यूजिक ने इसमें जान दाल दी है, जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा. इस गाने की बढ़ती डिमांड तो इससे मालूम पड़ती है कि गाने ने महज 5 घंटे के भीतर 400K व्यूज और 85K से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए हैं.

गाने की टीम और कास्ट

‘सईयां सेवा करे’ गाना पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं. जबकि, म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. और डायरेक्टर बिपांशु तिवारी हैं.

पवन सिंह का पिछला गाना

पवन सिंह का हाल ही में जरीन खान के साथ हिंदी गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज हुआ. इस गाने में दोनों बारिश में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारे बीच किसी तरह का मनमुटाव है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >