पवन सिंह का नया गाना ‘सड़िया ए जान’ बना ट्रेंडिंग, खुशी तिवारी संग रोमांस ने बढ़ाया क्रेज

Pawan Singh New Bhojpuri Song Sadiya Ae Jaan: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘सड़ियां ए जान’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. इस गाने में खुशी तिवारी के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

Pawan Singh New Bhojpuri Song Sadiya Ae Jaan: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने ‘सड़िया ए जान’ को लेकर चर्चा में हैं. इस गाने में उनके साथ खुशी कक्कड़ की आवाज सुनने को मिल रही है. वीडियो में पावर स्टार के साथ खुशी तिवारी ने काम किया है. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में पवन सिंह का रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

गाने का वीडियो

‘सड़िया ए जान’ की टीम

‘सड़िया ए जान’ गाने की खास बात इसकी धुन और बोल हैं. पवन सिंह और खुशी कक्कड़ की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब भा रही है. खासकर ब्लैक साड़ी पर फिल्माए गए सीन्स गाने को और शानदार बनाते हैं. इस गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने संभाली है. डीओपी वजीर दादा ने शानदार विजुअल्स कैप्चर किए हैं और एडिटिंग पापू वर्मा ने की है. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विष्णु सिंह लड्डू और लाइन प्रोडक्शन रिजवान खान ने संभाला है. इस प्रोजेक्ट को अजय कुमार ने प्रोड्यूस किया है और इसे वंडर वर्ल्ड भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है.

खुशी तिवारी से रोमांस करते दिखे पवन सिंह

गाने में पवन सिंह, खुशी तिवारी के किरदार से रोमांटिक अंदाज में अपनी भावनाएं जाहिर करते नजर आते हैं. वह उनकी खूबसूरती की तारीफ करते है. खासतौर पर काली साड़ी में उनका अंदाज उन्हें और भी ज्यादा लुभाता है. पवन सिंह गाने में यह भी कहते हैं कि उनका प्यार पूरी तरह सच्चा है और उसमें जरा भी मिलावट नहीं है. वह खुशी तिवारी की हर अदा पर फिदा नजर आते हैं- चाहे उनका मुस्कुराना हो या फिर तिरछी नजरों से देखना. वह यह भी कहते हैं कि अगर खुशी चाहें तो वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि पटना में साड़ी की दुकान खोलने तक की बात कह देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >