Pawan Singh: ‘जान से मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता…, भोजपुरी सुपरस्टार ने आखिर क्यों दिया बड़ा बयान?

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हालिया इंटरव्यू में मराठी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जानिए पूरा मामला.

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपने गानों और फिल्मों से ज्यादा एक तेजतर्रार बयान को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने महाराष्ट्र में मराठी भाषा के दबाव को लेकर बेहद बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

“मुझे मराठी नहीं आती, तो क्या मार दोगे?”

पवन सिंह ने ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान साफ शब्दों में कहा, “मुझे मराठी नहीं आती है. मेरा बंगाल में जन्म हुआ, मुझे बांग्ला तक नहीं आती है. मुझे लगता है कि मैं बांग्ला भी नहीं सीख पाऊंगा, इसलिए नहीं बोलता हूं. मुझे हिंदी बोलने का हक है. जो महाराष्ट्र में रहते हैं, वहां काम करते हैं तो मराठी आनी ही चाहिए ये तो कोई बात नहीं हुई. ये तो अहंकार और घमंड वाली बात है. मैं काम करने मुंबई जाऊंगा, ज्यादा से ज्यादा ये लोग क्या करेंगे, जान से मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता है. ऐसे मामले में अगर आदमी मारा जाएगा तो शहीद हो जाएगा. मराठी नहीं आती है, नहीं बोलता हूं, चाहे मुझे जान से मार दो.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

पवन सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस उनकी बेबाकी और स्पष्टता की तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हजारों लोग इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं और इसे “भाषा की आजादी की आवाज” कह रहे हैं.

फैंस ने किया समर्थन

कई यूजर्स ने कहा कि “हमें ऐसे ही कलाकार चाहिए जो बिना डरे सच बोलें.” वहीं कुछ ने लिखा, “भोजपुरी स्टार्स हमेशा से बोल्ड रहे हैं, लेकिन पवन सिंह ने तो दिल जीत लिया.”

यह भी पढ़े: Bhojpuri: हर दिन नई लड़की के साथ अफेयर पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरे नाम से जुड़ी हर…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >