Pawan Singh Chadariye Mein Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी दमदार सिंगिंग के साथ-साथ अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब पॉवर स्टार का नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. जी हां उनका सॉन्ग चदरिये में रिलीज कर दिया गया है. फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
चदरिया में सॉन्ग हुआ रिलीज
म्यूजिक वीडियो चदरिया में पवन सिंह के साथ अपडेटेड बिहारन नजर आ रही है. दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. गाने और वीडियो का मूड काफी रोमांटिक है. जिसमें सिंगर अपनी वाइफ को सच-धज कर रहने के लिए कहते हैं. धुन सुनते ही एक अलग सा एहसास दिल में उतरता है. यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दिल को छू जाता है और देर तक याद रहता है.
चादरिये में गाने के बारे में
चादरिये में (Chadarye Mein) गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. जबकि म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है. लिरिक्स कुन्दन प्रीत और निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं. गोल्डी जयसवाल और सोनी सोनकर ने सॉन्ग को कोरियोग्राफर किया है. राज जयसवाल इसके निर्माता है. रिशु सिंह ने खूबसूरत एडिटिंग से वाइब बदल दिया है.
फैंस को कैसा लगा पवन सिंह का सॉन्ग
पवन सिंह के चादरिये में सॉन्ग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पवन सिंह सिर्फ एक गायक नहीं बल्कि अरबों लोगों की भावना हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पवन भैया जब गाते हैं ना तो हिस्ट्री बनती है… ये गाना 100M+ पार करेगा पक्का.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”तेरी आवाज में जो जादू है, वो कहीं और नहीं मिलता, हर गाने में तेरा अंदाज, दिल को छूकर निकलता। बिहार की शान, भोजपुरिया स्टार कहलाते हो, हर दिल में बसे हो, हर जुबां पर छा जाते हो.”
यह भी पढ़ें- पवन के बाद फिर अक्षरा सिंह की जिंदगी में आई नई मोहब्बत, स्पेशल वन को लेकर कही ये बात
