17 मिलियन व्यूज पार, शिवरात्रि से पहले गूंजा पवन सिंह का ॐ नमः शिवाय गीत

Bhojpuri Geet: महाशिवरात्रि 2026 से पहले पवन सिंह का भोजपुरी भक्ति गीत ‘ॐ नमः शिवाय’ फिर से ट्रेंड में है. 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका यह गाना भक्तों की प्लेलिस्ट में शामिल हो रहा है. अलका झा के साथ गाए इस गीत में भक्ति, जोश और संगीत का सुंदर मेल देखने को मिलता है.

Bhojpuri Geet: महाशिवरात्रि 2026 आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस साल यह पवित्र पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा, हालांकि कई भक्त 16 फरवरी को भी भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे. जैसे-जैसे तारीख करीब आ रही है, मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं. कहीं सजावट हो रही है तो कहीं भजन-कीर्तन की रिहर्सल चल रही है. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का भक्ति गीत ‘ॐ नमः शिवाय’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है. महाशिवरात्रि से पहले यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से देखा और सुना जा रहा है. 

गाने को मिले 17 मिलियन व्यूज

साल 2021 में रिलीज हुआ यह गीत अब तक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसे मां अम्मा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था. त्योहार के माहौल में यह गाना भक्तों की प्लेलिस्ट में दोबारा शामिल हो रहा है. इस गीत को पवन सिंह ने अलका झा के साथ मिलकर गाया है. गाने की शुरुआत अलका झा की मधुर आवाज से होती है, जो माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना देती है. इसके बाद पवन सिंह अपनी दमदार आवाज के साथ एंट्री करते हैं. उनकी आवाज में भक्ति का जोश भी है और श्रद्धा की गहराई भी. 

गाने की पूरी टीम

गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. म्यूजिक में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक धुनों का सुंदर मेल सुनाई देता है, जो शिवरात्रि के माहौल को और खास बना देता है. वीडियो में पवन सिंह को भगवान शिव की पूजा करते और भक्ति में डूबे हुए दिखाया गया है. यूट्यूब पर इस गाने को लेकर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि यह गीत उन्हें सच्ची भक्ति का एहसास कराता है. कुछ लोगों का कहना है कि शिवरात्रि के दिन यह गाना सुनना एक अलग ही ऊर्जा देता है.

ये भी पढ़ें: होली में फूट-फूट कर रो पड़ी माही श्रीवास्तव, ‘बलमुआ फौजी’ में छलका पत्नी का दर्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >