Pawan Singh 3rd Marriage: फिर एक बार साथ दिखे पवन सिंह और महिमा, आखिर बार-बार साथ दिखने के पीछे क्या है माजरा?

Pawan Singh 3rd Marriage: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी को-एक्ट्रेस महिमा सिंह का साथ में एक और वीडियो सोशल मिडिया पर सामने आया है, जिसके बाद इंटरनेट पर फिर से उनकी तीसरी शादी के चर्चे तेज हो गये हैं. जानिए पवन सिंह और महिमा सिंह एक साथ कहां दिखे थे?

Pawan Singh 3rd Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने विवादित बयानों को लेकर तो कभी अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर. अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में हैं. बीते दिनों भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का बर्थडे था. इस मौके पर लखनऊ में एक ग्रांड पार्टी रखी गयी थी. पार्टी में पवन सिंह अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ शामिल हुए. वही महिमा सिंह जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की तीसरी पत्नी बता रहे हैं. अब इस अफवाह को और हवा तब मिल गयी है जब पवन और महिमा सिंह का साथ में एक और नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो किसी बच्चे के बर्थडे पार्टी का है, जहां पवन सिंह पहुंचे हैं. उनके साथ महिमा सिंह भी हैं. इससे पहले भी कई सारे वीडियोज में पवन सिंह और महिमा सिंह साथ दिखाई दे चुके हैं.

भतीजे की बर्थडे पार्टी में पवन-महिमा हुए शामिल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह किसी बच्चे (कथित तौर पर भतीजे) का बर्थडे सेलिब्रेट करा रहे हैं. बच्चे के साथ मिलकर केक काट रहे हैं. खास बात यह है कि उनके पीछे उनकी को-एक्ट्रेस महिमा सिंह दिखाई दे रही हैं. पवन सिंह केक काटते हैं, बच्चे को खिलाते हैं. उसके बाद बच्चे को इशारे से बताते हैं कि महिमा सिंह को भी केक खिलाओ. इससे पहले भी गुंजन सिंह की बर्थडे पार्टी में पवन सिंह ने महिमा को जान कहकर बुलाया, जिसके बाद जमकर उनकी ट्रोलिंग हुई. 

तीसरी शादी की चर्चा और तेज

महिमा सिंह और पवन सिंह की कथित तीसरी शादी को लेकर अफवाहों का दौर जोरों पर है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है. पवन सिंह के बर्थडे पार्टी से शुरू हुई इस अफवाह को और हवा तब मिल जाती है जब पावर स्टार बार-बार महिमा सिंह के साथ दिखाई देते हैं. कुछ दिनों पहले पवन सिंह और महिमा का दो वीडियो सामने आया था, जिसके पहले वीडियो में महिमा पवन सिंह के एकदम बगल में बैठी थीं. दूसरे वीडियो में रात के समय पवन सिंह के साथ बैठकर महिमा हाथ सेंकते नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh 3rd Marriage: बर्थडे पार्टी में महिमा सिंह के साथ पहुंचे पावर स्टार, हाथों में हाथ डाले फिर से आया वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >