पटना से पाकिस्तान 2 का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, निरहुआ का खतरनाक लुक वायरल

Patna Se Pakistan 2: निरहुआ की फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद यह सीक्वल मूवी बड़े पर्दे पर आने को तैयार है. मूवी में देशभक्ति और एक्शन का गजब मिक्सचर देखने को मिलेगा. जानिए मूवी के बारे में विस्तार से…

Patna Se Pakistan 2: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे इंतजार के बाद एक ऐसी फिल्म का सीक्वल आने जा रहा है, जिसने पहले पार्ट में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अब इस फिल्म का नया अपडेट फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है. दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ के सीक्वल ‘पटना से पाकिस्तान 2’ के साथ वापसी कर रहे हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

निरहुआ के साथ फिल्म में दिखेंगे ये कलाकार

पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस बार फिल्म को और भी बड़े स्तर पर लेकर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सीक्वल में एक्शन, इमोशन और एंटरटेनमेंट का डोज पहले से ज्यादा होगा. हर सीन को रोमांचक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. फिल्म में दिनेश लाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, मीर सरवर, सुशील सिंह, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, शंभू राणा, धामा वर्मा और भूपेंद्र सिंह जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

देशभक्ति और एक्शन का जबरदस्त मिक्सचर

फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत करीब है. पहले भाग को दर्शकों का जो प्यार मिला, वही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने भरोसा जताया कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ में दर्शकों को देशभक्ति, इमोशन और जबरदस्त एक्शन का शानदार मेल देखने को मिलेगा. वैसे भी दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट कलाकारों में गिना जाता है. उनकी ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शेवाला’ और ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्मों ने पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है.

यह भी पढ़ें: निरहुआ, खेसारी नहीं हैं असली नाम, जानिए भोजपुरी स्टार्स की रियल पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >