Rani Chatterjee New Bhojpuri Movie: रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म ‘हम हई जेठानी’ की रिलीज डेट आउट, परिवार, प्यार और विश्वासघात के बीच फंसी कहानी

New Bhojpuri Film Rani Chatterjee : रानी चटर्जी की नई भोजपुरी फिल्म ‘हम हई जेठानी’ जल्द ही यूट्यूब और टीवी पर रिलीज होने जा रही है. जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट डिटेल्स.

Rani Chatterjee New Bhojpuri Film | Hum haien jethani: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार रानी चटर्जी एक बार फिर दर्शकों के लिए एक दमदार फैमिली ड्रामा लेकर आ रही हैं. उनकी नई फिल्म ‘हम हई जेठानी’ जल्द ही यूट्यूब और टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स बटोरा और अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब इस हाइप को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने फिल्म से एक क्लिप शेयर करते हुए इसके रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. आइए डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें क्लिप-

B4U Bhojpuri ने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर मैं देखिये भोजपुरी फिल्म “हम हई जेठानी”, 6 दिसंबर, शनिवार शाम 5.30 बजे और 7 दिसंबर, रविवार सुबह 9.30 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी चैनल पर!”

अब इससे साफ है कि फिल्म को आप 6 दिसंबर को टीवी और 7 दिसंबर से यूट्यूब चैनल B4U Bhojpuri पर देख सकते हैं. फैंस इस पोस्ट के सामने आते ही रेड हार्ट से प्यार की बौछार कर रहे हैं.

इमोशंस और ट्विस्ट से भरी हुई फिल्म की कहानी

फिल्म में रानी चटर्जी एक ऐसी जेठानी का किरदार निभा रही हैं, जिसे उसके देवर और देवरानी बाहर से तो प्यार व सम्मान देते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर उनकी नजर रानी की संपत्ति पर होती है. बच्चे ना होने की वजह से रानी अपने देवर के बच्चों को अपना मानकर प्यार देती हैं, लेकिन उन्हें सच्चाई का अंदाजा तब होता है जब वह खुद मां बनने वाली होती हैं और अपने भतीजे को अपने पास बुलाती हैं. इसके बाद घर के असली चेहरे सामने आते हैं और फिल्म में असली ड्रामा शुरू होता है.

फिल्म की मजबूत स्टारकास्ट

इस फैमिली ड्रामा में रानी चटर्जी के साथ सोनाली मिश्रा, अयाज खान, प्रेम डूबे, खुशी झा, गोलू तिवारी, रितेश उपाध्याय, रागिनी यादव, प्रकाश जैस, हर्ष राज, आदर्श गोयल और लोटा तिवारी जैसे कई दमदार कलाकार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: रानी चटर्जी के नए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, कुमार सानू के इस गाने पर जमकर किया डांस, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: Pawan Singh New Bhojpuri Song: ब्लैक लुक में काली गद्दी पर बैठे पावर स्टार पवन सिंह की दबंग एंट्री, ‘धमाका’ गाने का पोस्टर आते ही वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >