Kajal Raghwani New Song: “मुसुकिया” गाने में छाई कल्लू और काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री, VIDEO

अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ का सॉन्ग “मुसुकिया” रिलीज हो गया है. इसमें काजल राघवानी के कातिलाना मूव्स काफी कमाल के लग रहे हैं.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांस और मस्ती से भरपूर नया गाना “मुसुकिया” रिलीज हो गया है. यह गाना फिल्म “प्रेम विवाह” का हिस्सा है, जिसे एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज किया गया है. रोमांटिक सॉन्ग सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. गाने में अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की जोड़ी जबरदस्त लग रही है.

काजल राघवानी और अरविंद की जोड़ी ने मचाई धूम

वीडियो में काजल राघवानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने पिंक और येलो कलर का लहंगा पहना हुआ है. वहीं अरविंद पीले कुर्ता में कमाल के लग रहे हैं. दोनों के एक्सप्रेशन और रोमांटिक केमिस्ट्री कहर ढा रही है. अरविंद अकेला कल्लू और खुशी कक्कड़ ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जिसमें रोमांटिक और एंटरटेनिंग अंदाज का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है. वहीं इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं.

प्रेम विवाह के बारे में

फिल्म “प्रेम विवाह” में अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी के अलावा कई अनुभवी कलाकार नजर आ रहे हैं. जिसमें संजय पांडे, विनोद मिश्रा, रीना रानी, श्रद्धा नवल और समर्थ चतुर्वेदी समेत कई कलाकार शामिल है. इसका निर्माण रोशन सिंह ने किया है, जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं. फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने संभाला है और कहानी प्रण नाथ ने लिखी है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह ने की है, जिससे गाने का विजुअल काफी आकर्षक दिखाई देता है. एडिटिंग का काम जितेंद्र सिंह जीतू ने किया है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी द्वारा की गई है, जिसने गाने को और ज्यादा मनोरंजक बना दिया है. पोस्ट प्रोडक्शन का काम हमिंग बर्ड वीएफएक्स ने संभाला है, जबकि बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- रिलीज के 6 दिन बाद भी ‘दृश्यम 3’ का क्रेज बरकरार, दुनियाभर में हो रही ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >