Monalisa Net Worth: इतने करोड़ की मालकिन हैं मोनालिसा, एक फिल्म और टीवी शो के लिए चार्ज करती हैं तगड़ी रकम

Monalisa Net Worth: भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा मोनालिसा अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं. एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है. आइये जानते हैं वह कितने करोड़ की मालकिन हैं.

Monalisa Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अदाकारा इंडस्ट्री की सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से है. उन्होंने भोजपुरी जगत में 100 से ज्यादा फिल्में की है. इसके अलावा वह कई रियालिटी शोज में भी अपना लक आजमां चुकी हैं. उनका टीवी शो डायन काफी पॉपुलर हुआ था. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

मोनालिसा की नेटवर्थ जानते हैं आप

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की कुल संपत्ति 2.5 मिलियन डॉलर के करीब है. वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख तक चार्ज करती हैं. वहीं टीवी शोज में एक एपिसोड के लिए वह 50 हजार तक लेती है. उनके पास कई आलीशान घर से साथ रॉयल गाड़ियां भी है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

मोनालिसा का असली नाम जानते हैं आप

क्या आप जानते हैं कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. उनकी शादी भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है. दोनों ने बिग बॉस के घर में ही एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे. विक्रांत और मोनालिसा काफी रोमांटिक कपल है. उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग रील्स बनाते हुए देखा जाता है.

मोनालिसा ने किया है काफी स्ट्रगल

मोनालिसा आज जितनी लैविश लाइफ जीती है. इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह छोटी थी, तो उनके पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था. ऐसे में 15 साल की उम्र में ही उन्होंने होटल में बतौर हॉस्टेस का काम किया. जिसके लिए उन्हें 3600 रुपये की सैलरी मिलती थी. यहीं उनकी मुलाकात एक प्रोड्यूसर से हुई और उनकी जिंदगी बदल गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >