Look Back 2024: रंग दे बसंती से लेकर आशिकी तक, ये हैं भोजपुरी की टॉप 10 फिल्में, नंबर 1 पर इस मूवी ने सबको छोड़ा पीछे

Look Back 2024: इस साल किन भोजपुरी फिल्मों ने IMDB की लिस्ट में अफनी जगह बनाई, इसके बारे में आपको बताते हैं. नंबर एक पर इस भोजपुरी सुपरस्टार की फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Look Back 2024: साल 2024 के खत्म में सिर्फ गिन कर कुछ दिन ही बच गए है. 2025 शुरू होने वाला है और इसे लेकर चारों तरफ उमंग दिख रहा है. इस साल बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल किन भोजपुरी फिल्मों ने दर्शकों को इम्प्रेस किया. आपको भोजपुरी की IMDB पर टॉप 10 बेस्ट रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं.

भोजपुरी की टॉप 10 IMDb रेटिंग वाली फिल्में

  • आशिकी- 9.5 रेटिंग
  • प्यार किया तो निभाना- 9.4 रेटिंग
  • वन मैन आर्मी- 9.1 रेटिंग
  • लाडला 2- 9 रेटिंग
  • विवाह 2- 9 रेटिंग
  • रंग दे बसंती- 8.9 रेटिंग
  • हम सूर्यवंशम हैं- 8.8 रेटिंग
  • मेहंदी लगाके रखना 2- 8.5 रेटिंग
  • चोरी-चोरी छुपके-छुपके- 8.4 रेटिंग
  • भोजपुरिया राजा- 8 रेटिंग

टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में खेसारी लाल यादव की ये मूवीज है शामिल

इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव की पांच फिल्में शामिल है, जिसमें आशिकी, प्यार किया तो निभाना, चोरी चोरी छुपके छुपके, लाडला 2 और रंग दे बसंती है. आशिकी में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे नजर आई थी. आप इसे यूट्यूब पर अब देख सकते हैं. इसकी स्टोरी एक्टर ने खुद लिखा था और ये दर्शकों को काफी पसंद आई थी. दूसरी तरफ लाडला 2 में खेसारी के अपोजिट मेघाश्री थी. रंग दे बसंती में खेसारी के अलावा रति पांडे और डायना खान ने काम किया था. चोरी चोरी छुपके छुपके में खेसारी के साथ सहर आफसा है. जबकि वन मैन आर्मी में प्रदीप पांडे चिंटू ने काम किया है. फिल्म हम सूर्यवंशम हैं में रवि शंकर मिश्रा और प्रियंका महाराज ने काम किया है. फिल्म मेहंदी लगाके रखना 2 में प्रदीप पांडे चिंटू, अंजना सिंह, ऋचा दीक्षित में काम किया है.

यह भी पढ़ें- Fact Check: खेसारी लाल यादव की हार्ट अटैक से मौत वाली वायरल खबर की सच्चाई क्या है?

Also Read- Bhojpuri New Song: भाभी को रोता देख खेसारी लाल हुए परेशान, ‘मारs तीया लाइन’ सॉन्ग हो रहा वायरल, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >