Rang De Basanti OTT: खेसारी लाल की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को देखने के लिए नहीं खर्च करने होंगे पैसे, फ्री में यहां देखें

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ अगर आप इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए है, तो आप इसे घर बैठे देख सकते हैं. ये कहां देखें, आपको इसकी जानकारी हम देते हैं.

Rang De Basanti OTT: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में की थी और उसके बाद वो भोजपुरी जगत का जाना-पहचाना नाम बन गए. उनकी फिल्मों और गानों पर जबरदस्त व्यूज आते हैं. उनकी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में उनके साथ रति पांडे ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म अब अब ओटीटी यूट्यूब पर आ गई है.

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को फ्री में कहां देख सकते हैं

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ अपने रिलीज के दो महीने बाद अब यूट्यूब पर आ गई है. अगर आपने इसे किसी वजह से सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो आप इसे फ्री में घर बैठे यूट्यूब पर देख सकते हैं. आप इसे SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर आपको मिल जाएगी.

कौन है फिल्म ‘रंग दे बसंती के निर्माता

खेसारी लाल यादव और रति पांडेय की फिल्म ‘रंग दे बसंती के निर्माता रौशन सिंह है. वहीं, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं.

फिल्म ‘रंग दे बसंती में किस कलाकार ने काम किया है

फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा डायना खान, रति पांडेय, मास्टर ऋषभ यादव राज प्रेमी, अमिताभ भट्टाचार्य, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, अमित तिवारी ने काम किया है.

‘रंग दे बसंती कहां-कहा रिलीज हुई थी

खेसारी लाल यादव की मूवी बिहार- झारखंड के अलावा दिल्ली, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, नेपाल, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, असम में रिलीज हुई थी.

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में क्या खेसारी लाल के बेटे ने किया है काम

जी हां. फिल्म में खेसारी लाल यादव के बेटे ऋषभ यादव ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है. बहुत कम ही लोगों को ये बात पता होगी. बता दें कि एक्टर की बेटी कृति यादव भी फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >