खेसारी लाल यादव का नया गाना Do Ghoont हुआ रिलीज, निया शर्मा को बोल्डनेस में टक्कर देती दिखीं मल्ला

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दो घूंट’ गाना रिलीज हो गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव और नमृता मल्ला की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त गाने के लिए अक्सर ट्रेंड करते रहते है. उनकी हर गाना सुपर हिट होता है. हाल ही खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह के साथ पानी-पानी सॉन्ग का भोजपुरी वर्जन गाया था. यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब भोजपुरी सुपरस्टार का ‘दो घूंट’ गाना रिलीज हो गया है.

यह गाना खेसारी लाल यादव और मल्ला से पहले टीवी अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) पर फिल्माया गया था. जिसके बाद खेसारी ने इसका भोजपुरी वर्जन गाया है. गाना निया शर्मा के गाने से बिल्कुल अलग है. वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. वहीं दर्शकों को खेसारी और नमृता मल्ला की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आ रही है. मल्ला हर वीडियो की तरह इसमें भी अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाते दिख रही है. वहीं इस गाने में भी मल्ला निया शर्मा को हॉटनेस के मामले में कांटे की टक्कर दे रही है.

इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. इसमें खेसारी लाल यादव और नमृता मल्ला की जोड़ी दिखाई दे रही है. वहीं शिल्पी राज और खेसारीलाल ने गाने को अपनी आवाज दी है. इस गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं, म्यूजिक शुभम राज ने दिया है. गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है और इसे कोरियोग्राफ लकी विश्वकर्मा द्वारा किया गया है. यह एक पार्टी नंबर सॉन्ग है, जिसमें मल्ला ने अपने बेली डांस से दर्शकों को मदहोश कर दिया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. महज दो घंटे में इस गाने को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Also Read: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और रत्नाकर कुमार की हिट जोड़ी फिर होगी एकसाथ, नया रिकॉर्ड कायम करने को तैयार

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >