Khesari Lal Yadav Net Worth: कभी दूध बेचते थे भोजपुरी सुपरस्टार, आज एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज

खेसारी लाल यादव को आज कौन नहीं जानता हैं. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि एक समय था जब एक्टर दुध बेचा करते हैं. लेकिन कड़ी मेहनत से उन्होंने आज उन्होंने वह सब कुछ पा लिया है, जिसकी सभी चाहत रखते हैं.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे हैं. अभिनेता अपनी एक्टिंग और अपनी शानदार गायिकी से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सुपरस्टार एक समय पर काफी गरीब थे. उन्हें दुध बेचकर अपना गुजारा करना पड़ता था.

हालांकि कहते हैं न किस्मत पलटते देर नहीं लगती. अब खेसारी वर्तमान में भोजपुरी इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. इनके बनाए गए लगभग सभी गाने सुपरहिट होते हैं और उनकी बेमिसाल कमाई होती है.

खेसारी लाल यादव की आर्थिक स्थिति भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले बेहद ही कमजोर थी. वो जैसे तैसे दूध बेचकर अपना जीवन चलाते थे और आज अपनी मेहनत से लाखों संपत्ति के मालिक हैं.

हाल ही में खेसारी लाल कपिल शर्मा के शो में आए थे जहां उन्होंने खुद अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में खुलासा किया. दरअसल कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि ‘क्या ये सच है की आप लिट्टी चोखा बेचते थे’, तब खेसारी लाल ने जवाब दिया कि ‘जी हां लेकिन उससे पहले में दूध बेचता था.’

खेसारी लाल यादव ने ये बताया था कि जब वो छोटे थे, तो भैंस का दूध बेचते थे और एक लीटर दूध में दो पाऊ पानी मिलाया करते थे, ताकि उनकी ज्यादा कमाई हो सके.

खेसारी लाल ने ये भी बताया कि वो दूध में मिलावट इसलिए करते थे, ताकि वो अपनी कमाई में 10 रुपए ज्यादा बचा सकें और उस 10 रुपए से वो भादो के मेले में जाते थे और जलेबी खाया करते थे.

वर्तमान की बात करें तो खेसारी लाल यादव ने ऐसा मकाम हासिल कर लिया है कि म्यूजिक डायरेक्टर्स उनके साथ काम करके के लिए बेताब रहते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेसारी लाल यादव एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं और एक गाने के लिए करीब 2 से 3 लाख रुपये लेते हैं.

आजतक की रिपोर्ट की मानें तो खेसारी लाल यादव के पास वर्तमान में करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति है और उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर, और कई अन्य महंगी गाड़ियां हैं.

Also Read: राम की भक्ति में खेसारी लाल यादव हुए लीन, भोजपुरी सुपरस्टार के गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >