इंटरनेट पर आग लगा रहा खेसारी लाल का नया गाना ‘मउगी खेले PUBG’, धूम मचा रहा सॉन्ग आप भी देखें

khesari lal yadav bhojpuri new song 2020 maugi khele pubg- भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्‍मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. उनके गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते है. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना मउगी खेले PUBG रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने को 2,183,095 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

Khesari lal yadav Bhojpuri new song 2020 Maugi khele pubg: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्‍मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा देते हैं. उनके गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते है. हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मउगी खेले PUBG’ रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. अब तक इस गाने को 2,183,095 व्यूज मिल चुके हैं और हर आये दिन में व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

Also Read: ‘आग लगे न राजा’ पर खेसारी लाल के साथ रोमांस करती दिखीं अक्षरा सिंह, वीडियो वायरल

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘मउगी खेले PUBG’ 8 जून को उनके यूट्यूब चैनल Khesari Music World पर रिलीज हुआ है. गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है. इस गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं और संगीत शंकर सिंह ने दिया है. वहीं, खेसारी लाल के फैंस इस गाने को खूब पसन्द कर रहे है.

बता दें कि, खेसारी लाल ने फिल्‍म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी फिल्‍मों में इंट्री की थी. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें 11 हजार रुपये मिले थे. उनकी यह फिल्‍म सिल्‍वर जुबली साबित हुई. इसके बाद उन्‍हें ढेरों फिल्‍मों के ऑफर्स मिलने लगे. खेसारी लाल की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक उनकी फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अबतक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.

खेसारी ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि दिल्‍ली में काम करने के दौरान ही उनकी शादी हो गई थी. इसके बाद लिट्टी की दुकान में उनकी पत्‍नी भी हेल्‍प करती थीं. इस दौरान ने कंपीटीशन की तैयारी भी कर रहे थे. इसके करीब ढाई साल बाद खेसारी का चयन बीएसएफ में हो गया था. लेकिन उनका इस नौकरी में मन नहीं लगा और वे नौकरी छोड़कर दोबारा दिल्‍ली पहुंचे. काम करके कुछ पैसे कमाया और फिर अपना भोजुपरी एलबम निकाला.

खेसारी लाल यादव का असली लोकप्रियता उनके एल्‍बम ‘बोल बम’ के गाने ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ से मिली थी. इसके बाद तो उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.

Posted By- Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >