Ritesh Pandey: चुनाव में हारने के बाद रितेश पांडे का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- बिहार को बदलने की ये लड़ाई निरंतर जारी रहेगी

Ritesh Pandey: भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे करगहर सीट से चुनाव लड़ रहे थे. हालांकि इसमें उनको हार मिली. अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और कहा कि जनता जनार्दन को बहुमूल्य वोट देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

Ritesh Pandey: जनसुराज के स्टार कैंडिडेट रितेश पांडे बिहार विधानसभा चुनाव में हार गए. भोजपुरी स्टार रितेश ने करगहर सीट से चुनाव लड़ा था. कहरगर से जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह की जीत हुई और उन्हें 92485 वोट मिले. जबकि सिंग को सिर्फ 16298 मिले. अब हार के बाद रितेश का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जितने लोगों ने मुझपर विश्वास किया और अपना बहुमूल्य वोट दिया उनका हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद.

चुनाव हारने के बाद रितेश पांडे का पहला रिएक्शन आया

रितेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की. इस तस्वीर में एक्टर को एक बूढ़ी महिला गले लगाए हुए है और दोनों के चेहरों पर एक खुशी है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, करगहर विधानसभा के देव तुल्य जनता जनार्दन को अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. जितने लोगों ने मुझपे विश्वास किया. अपना बहुमूल्य वोट दिया उनका हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद. बिहार को बदलने की ये लड़ाई निरंतर जारी रहेगा. दशकों से जिस बदहाली में बिहार जी रहा है. उस बिहार को बदले बगैर मानेंगे नहीं. सेवा करने आए थे राजनीति में, सेवा निरंतर करते रहेंगे. धन्यवाद करगहर. आभार करगहर.

रितेश पांडे के बारे में जानें

रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर सिंगर और एक्टर हैं. रितेश का पहला एल्बम साल 2010 में रिलीज हुआ था. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म बलमा बिहार वाला 2 के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. उनका पॉपुलर सॉन्ग हैलो कौन को यूट्यूब पर 900 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुका है. उन्होंने ए बलमा बिहारवाला 2, दुल्हन चाही पाकिस्तान से, बम बम बोल रहा है काशी और घरवाली बाहरवाली में गाना गाया है. इसके अलावा उन्होंने ट्रक ड्राइवर 2 और ए बलमा बिहारवाला 2 में काम किया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 2021 में डॉक्टर वैशाली से शादी की और उनका एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2022 में हुआ है.

यह भी पढ़ें Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव में हार के बाद के बाद खेसारी लाल का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- मुझे आप लोगों से कोई शिकवा नहींयह भी पढ़ें– Maithili Thakur Net Worth: कितनी अमीर हैं मैथिली ठाकुर? कम उम्र में बनाई करोड़ों की संपत्ति, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >