खेसारी लाल यादव ने कभी नहीं पीटा, काजल राघवानी बोली- मारने वाला कोई और था, नाम लिया तो मुंबई से गायब कर देगा

भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट प्रोमो में आखिरकार खेसारी लाल यादव की छवि पर लगा धब्बा साफ हो गया है. जी हां काजल राघवानी ने साफ कर दिया कि स्टार ने उनके साथ मारपीट नहीं की है. ना ही पवन सिंह ने कभी हाथ उठाया था.

Bhojpuri Bawal Promo: भोजपुरी बवाल हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां काजल राघवानी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे. उन्होंने खेसारी लंग अपने रिश्ते पर बात की. साथ ही बिना नाम लिए यह भी कहा था कि उनका रिलेशनशिप काफी टॉक्सिक रहा है. उनके पार्टनर ने हाथ भी उठाया था.

काजल से इस शख्स ने पूछे तीखे सवाल

भोजपुरी बवाल का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां शुभांकर मिश्रा एक बार फिर राउंड द टेबल पर कुछ भोजपुरी कलाकारों को जमा करते हैं. वह काजल राघवानी ने तीखा सवाल करते हैं और कहते हैं, ''अगर आप घटना का जिक्र कर रहे हो, क्योंकि 99% लोगों को लग रहा है कि खेसारी लाल यादव ने आपकी पिटाई की है.''

खेसारी लाल यादव ने नहीं की है काजल राघवानी की पिटाई

इस पर काजल राघवानी साफ कर देती है कि खेसारी लाल यादव ने मुझे नहीं मारा है. तब होस्ट पूछते हैं कि किसने मारा था आपको, क्यां उसका नाम ले सकती हैं. इसपर एक्ट्रेस कहती हैं, जब इतनी हिम्मत बनाई है मैंने अपने लिए लड़ने की तो उस इंसान का नाम ले लूंगी.

मारने वाले शख्स का नाम क्यों नहीं ले रही काजल राघवानी

काजल आगे कहती हैं कि मेरे लिए लाइफ आसान नहीं रही है. इसलिए मैं उस शख्स का नाम नहीं लूंगी, क्योंकि उसने मुझे धमकाया है कि अगर मैंने अपना मुंह खोला, तो वह मुझे और मेरे परिवार को गायब कर देगा. इसलिए मुझे अपनी फैमिली की चिंता है. मैं चुप रहना ही पसंद करूंगी. हालांकि ये जरूर साफ करना चाहती हूं कि खेसारी जी या पवन सिंह जी ने मुझे कभी नहीं मारा है. एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने भी क्लियर किया था कि उन्होंने कभी भी काजल जी पर हाथ नहीं उठाया था. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हाथ उठाना मर्दानगी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: 'राते दिया बुताके' में पवन सिंह संग रोमांस करतीं काजल राघवानी, फिर आम्रपाली दुबे ने मारी एंट्री


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >