हाथी लेबे घोड़ा लेबे… बिहार-यूपी की शादियों में 9 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने ने मचाया तहलका, देखें VIDEO

बिहार यूपी में होनेवाली शादियों में दहेज के ऊपर बना भोजपुरी सॉन्ग ‘हाथी लेबे घोड़ा लेबे, लेबे हीरा हॉन्डा, लगायब चार डंडा दिमाग होबे ठंडा’ खूब बजता है. इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

बिहार-यूपी की शादियां भोजपुरी गाने के बिना अधूरी होती है. मेहंदी हो या हल्दी, बारात अलग-अलग टेस्ट के गाने बजते हैं. अब दहेज के ऊपर बना एक सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गाने का नाम कुछ और नहीं बल्कि ‘हाथी लेबे घोड़ा लेबे, लेबे हीरा हॉन्डा, लगायब चार डंडा दिमाग होबे ठंडा’ है. भोजपुरी गाने को दीपक ठाकुर और उल्का गुप्ता ने रीक्रिएट किया है. उनके डांस स्टेप्स घायल करने वाले हैं.

हाथी लेबे घोड़ा लेबे सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल

भोजपुरी गाने का म्यूजिक एलके लक्ष्मीकांत ने दिया है. वहीं प्रिया मलिक ने अपनी खूबसूरत आवाज से इसे सजाया है. अतुल कुमार राय ने लिरिक्स लिखे हैं. वीडियो में दिखाया जाता है कि एक परिवार अपने बेटे का रिश्ता लेकर लड़की वाले के पास आते हैं, लेकिन बातचीत के बीच वह दहेज की डिमांड करते हैं. इसपर कहा जाता है, दहेज मांगोगे तो चार डंडा लगाएंगे. इस गाने को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

भोजपुरी गाने पर फैंस ने दिया कैसा रिएक्शन

बिहार की शादियों में इस बड़े ही चाव से बजाया जाता है और सब कोई डांस करते हैं. भोजपुरी गाने पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”इस भोजपुरी गाने को जितना भी सुनों… मन नहीं भरता है. काफी एटरटेनिंग सा लगता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दिल गार्डन गार्डन हो गया… ऐसा ऐसा गाना आने लगा तो बिहारी या भोजपुरी गाने का स्वरूप ही बदल जाएगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शादी बियाह के लिए स्पेशल, धनयबाद प्रिया मल्लिक जी और शुभकामनाएं… दिल जीत लिया गाना ने…. भोजपुरी इंडस्ट्री को इसी तरह है गाना या सिंगर की जरूरत है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >