भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर दिन कई गाने रिलीज होते हैं, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं. अब सिंगर और एक्टर गोलू गोल्ड का नया गाना ‘झुलनी झकास’ रिलीज हो गया है. गाने के म्यूजिक, बोल और वीडियो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. खास बात यह है कि गाने में गोलू का अंदाज पहले से ज्यादा धमाकेदार नजर आ रहा है.
झुलनी झकास गाना रिलीज
‘झुलनी झकास’ को गोलू गोल्ड और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. . गाने में रोमांस और देसी तड़के का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. वीडियो में गोलू गोल्ड के साथ रानी की जोड़ी है. जहां गोलू कहीं बाहर से आते हैं और अपनी पत्नी को श्रृंगार का सामान देते हैं. वह कहते हैं, कि बिंदिया लेली बंगाल से नथिया नैनीताल से, तभी तू मुंह फुलायग बारु, देखकर तोहर चाल ढाल से.
झुलनी झकास गाने के बारे में
इस गाने के बोल अहिर मुकेश ने लिखे हैं. उन्होंने बेहद आसान और मजेदार शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो सीधे लोगों की जुबान पर चढ़ रहे हैं. वहीं संगीत निर्देशक अभिषेक गुप्ता ने गाने को शानदार म्यूजिक दिया है. गाने की धुन ऐसी है जिसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है. वेब म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना लगातार व्यूज बटोर रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- मैं हेल्दी और हैप्पी हूं
