Ganesh Chaturthi Bhojpuri Geet: मनोज तिवारी का नया भजन “तीन लोक के राजा गणपति” रिलीज, बप्पा की भक्ति में फैंस हुए मंत्रमुग्ध

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Geet: भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने गणेश चतुर्थी पर नया भजन “तीन लोक के राजा गणपति” रिलीज किया है. जानें गाने की खास बातें, बोल और किस चैनल पर देख सकते हैं वीडियो.

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Geet: 27 अगस्त 2025 को पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई गई. पंडालों में बप्पा की मूर्तियों की सजावट हुई और लोगों ने अपने घरों में भी गणपति की स्थापना की. इस मौके पर भक्ति गीत और भजनों की भी खूब गूंज सुनाई दी. भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने गणेश चतुर्थी पर अपना नया भजन “तीन लोक के राजा गणपति” रिलीज किया. इस गाने में वे खुद भी नजर आ रहे हैं. अगर आपने इस गाने को अबतक नहीं सुना, तो आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

मनोज तिवारी ने गीत के जरिए दिया संदेश

“तीन लोक के राजा गणपति” भजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. मनोज तिवारी की आवाज और इस गाने के पीछे का मतलब, दोनों ही गणेश चतुर्थी के मौके पर चार चांद लगा रहा है. दरअसल, इस गीत के जरिए वे बताते हैं कि जो भी सच्चे मन से गणपति की पूजा करता है, भगवान उसकी रक्षा करते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं. गाने का संदेश है कि इंसान को अपने कर्म के हिसाब से ही फल मिलता है यानी जैसा कर्म करेंगे, वैसा ही परिणाम मिलेगा.

गाने की डिटेल्स

  • सिंगर: मनोज तिवारी
  • बोल: समीर मल्लूवाल
  • म्यूजिक: जतिदर जीतू
  • रिलीज प्लेटफॉर्म: Mridul Bhakti यूट्यूब चैनल
  • रिलीज डेट: 27 अगस्त 2025

मनोज तिवारी का पिछला गाना

हाल ही में मनोज तिवारी ने अपने पुराने हिट गाने ‘जब से चढ़ल बा जवानी’ को नए अंदाज में रिलीज किया था. इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. वीडियो में मनोज तिवारी स्टेज पर गाते नजर आते हैं, वहीं गरिमा और पारस की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में दिखाई देती है.

यह भी पढ़े: Pawan Singh New Song: अंजलि राघव की कमरिया पर फिदा हुए पावर स्टार पवन सिंह, खुश होकर ऑन-स्क्रीन पत्नी बोलीं- सईयां सेवा करे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >