Khesari Lal यादव का गाना ‘लाल घाघरा’ के टाइटल से पवन सिंह ने गाया गाना, तो हो गया विवाद, जानें पूरा मामला

भोजपुरी का वायरल गाना लाल घाघरा के टाइटल पर विवाद हो गया. ये सॉन्ग पवन सिंह ने हाल ही में रिलीज किया है. खेसारी के फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का गाना ‘लाल घाघरा’ है, जिसके टाइटल से पवन ने अपना गाना रिलीज किया है.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘लाल घाघरा’ हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री नमृता मल्ला है. गाने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा. लेकिन अब ये सॉन्ग विवादों में आ गया. विवाद इस गाने के टाइटल को लेकर है, जिसको लेकर गाने के रिलीज पर कहा गया था कि लोगों से गलतियां हो जाती है. लेकिन गलती किससे हुई है इस टाइटल को लेकर यह जानना जरूरी है.

फिल्म ‘डोली सजा के रखना’

रिलीज हुआ गाना ‘लाल घाघरा’, खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है. खेसारीलाल की मूवी 2 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. इसमें खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे है. इसकी कहानी पिता-बेटे के रिश्ते पर बेस्ड है और इसके निर्देशक रजनीश मिश्रा है.

खेसारी के इसी फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’ है, जिसके टाइटल से पवन सिंह ने अपना गाना रिलीज किया है. खेसारीलाल की फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’ नवंबर 2021 में ही रिकार्ड किया गया था. क्योंकि यह गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है, इसलिए इसका ऑडियो रिलीज किया गया और आज यह गाना भी SRK म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जो अब तेजी से वायरल भी होने लगा है.

खेसारीलाल की फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’

खेसारीलाल यादव के इसी फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’ है, जिसके टाइटल से पवन सिंह ने अपना गाना रिलीज किया है. खेसारीलाल की फिल्म का गाना ‘लाल घाघरा’ नवंबर 2021 में ही रिकार्ड किया गया था. क्योंकि यह गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है, इसलिए इसका ऑडियो रिलीज किया गया और आज यह गाना भी SRK म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जो अब तेजी से वायरल भी होने लगा है.

Also Read: Doli Saja Ke Rakhna: 2 सितंबर को रिलीज होगी खेसारीलाल यादव-आम्रपाली दुबे की फिल्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >