Bhojpuri Adda: जारी हुआ ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ का फर्स्ट लुक, जबरदस्त एक्शन में दिखीं अंजना-यामिनी

Bhojpuri Adda: निर्माता प्रदीप सिंह की फिल्म ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें अंजना सिंह और यामिनी सिंह जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दी हैं.

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों की रेस में निर्माता प्रदीप सिंह की फिल्म जुड़ गई है, जिसका टाइटल ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक 14 जनवरी को सामने आया है, जिसमें अंजना सिंह और यामिनी सिंह का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है. महिला प्रधान इस फिल्म की कहानी समाज के संवेदनशील मुद्दों को पेश करती है. इस फिल्म में रोमांच और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिला है. ऐसे में आइए बताते हैं कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर.

यहां देखें फिल्म का फर्स्ट लुक-

कब रिलीज होगा ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ का ट्रेलर?

अंजना सिंह ने ‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘दुश्मन के इरादा के करे कमजोर, आ रहल बाड़ी अंजना सिंह, यामिनी सिंह बनके मजबूत डोर, देखीं नारी शक्ति से भरपूर फिल्म “छोटकी दीदी बड़की दीदी” के पहिला झलक. अउर देखीं ऐ फिल्म के दमदार ट्रेलर बहुत जल्द, सिर्फ Enterr10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर.’ मालूम हो कि इस फिल्म में देव सिंह और अदाकारा अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा यामिनी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, प्रेम दुबे, और रितेश उपाध्याय भी अहम् भूमिकाओं में हैं.

फिल्म को लेकर अंजना-यामिनी ने क्या कहा?

‘छोटकी दीदी बड़की दीदी’ की लीड एक्ट्रेस अंजना सिंह ने फर्स्ट लुक को लेकर कहा, ‘यह बेहद असरदार तस्वीर है, जो फिल्म के एक हिस्से से रूबरू करवाती है. यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है. मेरे किरदार में न सिर्फ भावनात्मक गहराई है, बल्कि समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश भी है. इस फिल्म के जरिए मैंने अपने अभिनय में नया आयाम जोड़ने की कोशिश की है. वहीं, यामिनी सिंह ने इसपर कहा, ‘यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है. इस किरदार ने मुझे भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौती दी.’

यह भी पढ़े: Nirahua ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस को बताया अपना ड्रीम गर्ल, शेयर किया रोमांटिक VIDEO, फैंस बोले- प्यार हवा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >