सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं भोजपुरी के ये 5 सितारे, जानें कितने हैं इनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

आजकल, फिल्मी सितारे अपने फैंस से संवाद बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया का व्यापक इस्तेमाल कर रहे हैं. इस लिस्ट में भोजपुरी सितारों का भी महत्वपूर्ण स्थान है. मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, और निरहुआ जैसे कलाकार सभी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं. यहां जानिए, इन 10 भोजपुरी सितारों में से कौन सबसे अधिक फॉलोअर्स के साथ अच्छे संपर्क में हैं और कौन सबसे अधिक इंफ्लुएंसर हैं.

आजकल, इंटरनेट जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है. फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया पर अधिक ऐक्टिव हो रहे हैं, विशेषकर इंस्टाग्राम के माध्यम से वे अपने फैंस से संपर्क में रहने को पसंद करते हैं. बॉलीवुड या भोजपुरी इंडस्ट्री, सभी कलाकारों की इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो ट्रेंडिंग रहती हैं. कई कलाकार इंस्टाग्राम रील्स का भी उपयोग करते हैं और अपने फैंस के रील्स को अपने ऑफिशियल हैंडल पर साझा करते हैं. इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ने से फैंस को भी बहुत खुशी मिलती है.

इंस्टाग्राम पर कलाकारों की पॉप्युलैरिटी को कई बार उनके फॉलोअर्स संख्या से भी मापा जाता है. इसी कारण से कई बार, फॉलोअर्स और लाइव वीडियो के माध्यम से, भोजपुरी कलाकारों के बीच टकराव भी हो सकता है. यहां कुछ भोजपुरी सितारों की पॉप्युलैरिटी के बारे में जानकारी है जिन्हें लोग सबसे अधिक फॉलो करते हैं:

1) मोनालिसा (Monalisa)

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम बेहद खूबसूरत अभिनेत्री मोनालिसा का आता है. मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बंगाली, भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में काम करने के बाद टीवी की दुनिया में भी अपना नाम कमाया है. मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

2) अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

दूसरे नंबर पर बॉस लेडी अक्षरा सिंह का नाम आता है. अपने दम पर कामयाबी हासिल करने वाली अक्षरा सोशल मीडिया पर फैंस से बातचीत भी करती रहती हैं. अक्षरा का क्यूट और सरल स्वभाव लोगों को बहुत पसंद आता है. बता दें कि अक्षरा के इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

3) काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

बंगाली ब्यूटी काजल राघवानी की खूबसूरती और अदाकारी की जितनी तारीफ की जाए, कम है. काजल की फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं. सोशल मीडिया पर भी काजल काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर रील्स शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

4) आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जितनी खूबसूरत हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो भी उतने ही प्यारे होते हैं. इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन आम्रपाली को 2.7 मिलियन यूजर फॉलो करते हैं. इतना ही नहीं, आम्रपाली की हर वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं.

5) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम ही उनकी पहचान है। यूपी-बिहार के दर्शक उन्हें बेहद प्यार करते हैं. भले ही खेसारी अपनी ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करते, फिर भी उनके 1.9 मिलियन यूजर्स उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. बता दें कि खेसारी की कई फिल्में अभी लाइन में हैं और जल्द ही रिलीज होने वाली हैं.

Also Read- कौन है ये सीधी-सादी लड़की, जो आज भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाती है तहलका

Also Read- इन 7 एक्ट्रेस के साथ धूम मचा चुके हैं Khesari Lal Yadav, हर एक गाने को मिले हैं जबरदस्त व्यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pallavi Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >