Vijay Khare: नहीं रहे बिहार के मशहूर 'गब्बर सिंह' विजय खरे, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

Vijay Khare: भोजपुरी इंडस्ट्री में गब्बर सिंह नाम से मशहूर एक्टर विजय खरे का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर नेम बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली.

Vijay Khare: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले 72 वर्षीय मशहूर एक्टर विजय खरे का आज 15 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया है. एक्टर पिछले कुछ वक्त से किडनी रोग से जूझ रहे थे. इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के कावेरी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और उनकी आदत में सुधार भी देखने को मिल रहा था, लेकिन आज सुबह 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

किस बीमारी से थे पीड़ित?

भोजपुरी स्टार विजय खरे पिछले कई दिनों से डायलिसिस पर थे. दरअसल, एक्टर पार्किंसन नामक एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. यहां सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. एक्टर को बिहार का गब्बर सिंह भी कहा जाता था, जिन्होंने अपने करियर के दौरान 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर बिहार का नाम रोशन किया था.

भोजपुरी इंडस्ट्री के अमरीश पूरी

विजय खरे मूल रूप से मुजफ्फपुर, बिहार के हैं. वह ‘विजय खरे अकादमी’ नाम से एक एक्टिंग स्कूल चलाते थे. उन्हें भोजपुरी सिनेमा का अमरीश पुरी भी कहा जाता था. एक्टर को साल 2019 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था. यह अवार्ड एक्टर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में दिया गया था. अवार्ड समारोह में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के विकसित परिदृश्य और युवा पीढ़ी की बढ़ती भागीदारी के बारे में बात की थी.

विजय खरे की फिल्में

विजय खरे ने गंगा किनारे मोरा गांव (1983), रईसजादा (1976) और हमरा से बियाह करबा (2003) जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है.

Also Read: Bhojpuri Singer Golu Raja: गोलू राजा का गाना ‘शेरे बिहारे’ सॉन्ग आपने देखा क्या? त्रिशाकर मधु की अदाएं देख फैंस हो जाएंगे क्रेजी

Also Read: प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन के आरोपों पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पवन सिंह की पत्नी को दिया करारा जवाब, कहा- ज्योति ने मुझे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >