Bhojpuri Song : अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत स्टारर गाना ‘मोहिनी’ हुआ रिलीज, फैंस हार बैठे दिल

‘मोहिनी’ गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत की केमिस्ट्री भी खूब जमी है. गाने की म्यूजिक, लिरिक्स और वीडियो प्रोडक्शन लाजवाब बताये जा रहे हैं...

Bhojpuri Song : लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बेहतरीन गाती भी हैं. पहले भी कई गानों को आवाज दे चुकी हैं. इस बार उन्होंने अंशुमान राजपूत के साथ मिलकर एक नया गाना गाया है- ‘मोहिनी’. इस गाने का टीजर पहले ही वायरल हो चुका है. अब जब ये गाना रिलीज हो चुका है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. यह गाना बेहद खूबसूरत है और फैंस के दिलों को जोर-जोर से धड़का रहा है. इस गाने को यूट्यूब चैनल आइकॉन भोजपुरी बवाल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही घंटों में व्यूज का आंकड़ा एक लाख पार कर गया है और ये तेजी से बढ़ता ही जा रहा है.

आइकॉन भोजपुरी बवाल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो ‘मोहिनी’

‘मोहिनी’ गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत की केमिस्ट्री भी खूब जमी है. गाने की म्यूजिक, लिरिक्स और वीडियो प्रोडक्शन लाजवाब बताये जा रहे हैं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं अंशुमान राजपूत का दमदार अभिनय भी खूब प्रशंसा बटोर रहा है. गाने की रिलीज के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने उत्साह और खुशी का इजहार किया है. एक फैन ने लिखा है, ‘‘अक्षरा सिंह और अंशुमान राजपूत की जोड़ी ने तो कमाल कर दिया. ‘मोहिनी’ गाना सुपरहिट है’’. दूसरे फैन ने कहा, ‘‘गाने के म्यूजिक और वीडियो दोनों ही शानदार हैं. अक्षरा और अंशुमान ने बेहतरीन काम किया है’’.

Also Read : Bhojpuri Song: Akshara Singh का ‘कोरा में आजा छोरा’ हुआ वायरल, कातिलाना अदा देख आया पसीना, देखें वीडियो

वहीं, अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर कहा कि मुझे खुशी है कि ‘मोहिनी’ को आप सभी का इतना प्यार मिल रहा है1 यह गाना हमारे लिए बहुत खास है और आपके कमेंट देखकर दिल खुश हो गया. अक्षरा सिंह के इस गाने के बोल हैं, ‘‘नयी जिंदगी शुरू करने के लिए हमेशा लिपस्टिक मिटाना काफी नहीं होता है, कभी-कभी यादों को भी भुलाना पड़ता है…’’
अक्षरा आगे कहती हैं कि जिंदगी में कई तरह के इमोशन हैं, उनमें से एक है विरह का, जो आपको इस गाने में बखूबी देखने को मिलेगा. उम्मीद करती हूं पसंद भी आयेगा.

आपको बता दें कि ‘मोहिनी’ गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. इसके गीतकार विनय बिहारी हैं. संगीतकार मधुकर आनंद हैं. कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता और सूरज हैं. डीओपी वेंकट महेश हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

Also Read : Bhojpuri Film: ‘सास अठन्नी बहू रूपईया’ में विक्रांत सिंह और ऋचा दीक्षित की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >