Bhojpuri Song: मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर 200 मिलियन पार, आम्रपाली दुबे-निरहुआ की जोड़ी ने मचाया धमाल

Maroon Color Sadiya: निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर सॉन्ग मरून कलर सड़िया इन-दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. सुपरहिट गाने पर कई दिन कई रील्स बनते हैं. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Maroon Color Sadiya: इन-दिनों दर्शकों में भोजपुरी फिल्मों का काफी क्रेज है. हर कोई या तो पवन सिंह या फिर खेसारी लाल यादव और निरहुआ के गानों पर रील्स बनाते हैं और पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के कई ऐसे गाने भी है, जिसने वर्ल्डवाइड धूम मचाई है. आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे और भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना मरून कलर सड़िया है. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर 200 मिलियन पार

भोजपुरी सॉन्ग मरून कलर सड़िया का क्रेज यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सर चढ़कर बोल रहा है. इस गाने को बच्चों से लेकर बूढ़े तक एंजॉय कर रहे हैं. यही वजह है कि इसे अब तक 200 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है. जहां एक्ट्रेस का देसी अंदाज दर्शकों को खूब भाह रहा है. बैकग्राउंड के सीन्स भी दिलों को मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

मरून कलर सड़िया को इस सिंगर ने दी अपनी आवाज

भोजपुरी सॉन्ग मरून कलर सड़िया को कल्पना और नीलकमल सिंह ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. वहीं अरबिंद तिवारी, प्यारे लाल यादव, विजय चौहान, विमल बावरा, मृत्युंजय सिंह सिप्पी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. पराग पाटिल ने मोस्ट अवेटेड सॉन्ग को डायरेक्ट किया है. श्रेयश फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रेम राय ने प्रोड्यूस किया है.

Also Read- Maroon Color Sadiya Song: भोजपुरी गाना मरून कलर सड़िया कई सुपरहिट गानों को पीछे छोड़ा, निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी आप भी देखिए

Also Read- Bhojpuri Song: गाना मरून कलर सड़िया 200 मिलियन के करीब, फैंस को खूब पसंद आ रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >