Bhojpuri Song: तोषी द्विवेदी की लाल बिंदी पर फिदा हुए रितेश पांडेय, बोले 'लुलिया रे तोरी ललकी टीकुलिया'

Bhojpuri Song: रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना 'लुलिया रे' आज रिलीज हो गया है. गाने में वह तोशी द्विवेदी के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आए हैं. गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशिष वर्मा ने दिया है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय एक बार फिर दर्शकों का दिल जितने के लिए तैयार हैं. आज 10 दिसंबर, 2024 को उनका नया गाना ‘लुलिया रे’ रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है. गाने को यूट्यूब चैनल रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसमें रितेश पांडेय तोशी द्विवेदी की लाल बिंदी पर फिदा होते हुए नजर आए हैं. अब दोनों की यह खूबसूरत जोड़ी यूट्यूब पर लगातार व्यूज बटोर रही है.

गाने के बारे में और जानने से पहले यहां सुनें गाना-

Luliya Re Song

रितेश पांडेय का लुलिया रे गाना रिलीज

रितेश पांडेय के नए गाने ‘लुलिया रे’ में वह तोशी द्विवेदी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह गाना देसीपन और आधुनिक संगीत का एक खूबसूरत मेल है. गाने को रितेश पांडेय और वर्षा तिवारी ने अपनी आवाज दी है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी. इस गाने में तोशी द्विवेदी रितेश पांडेय से पूछती हैं कि आखिर क्यों वह उन्हें एक टक देखते रह जाते हैं. इसपर रितेश पांडेय इस खूबसूरत गाने के जरिए उन्हें समझाते हुए कहते हैं, ‘लुलिया रे तोरी ललकी टीकुलिया’. गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशिष वर्मा ने दिया है. वहीं, निर्देशन की कमान राहुल सिंह ने संभाली है.

रितेश पांडेय ने किया आभार व्यक्त

रितेश पांडेय ने इस गाने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार. ऐसे ही हमारे गानों को प्यार देते रहें. लुलिया रे मेरे दिल के बहुत करीब है. इस गाने में मैंने अपने फैंस के लिए देसीपन और आधुनिकता का एक खास मिश्रण पेश करने की कोशिश की है. मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं. मैं अपने फैंस का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जो हर बार मेरे काम को सराहते हैं और मेरे गानों को इतना सफल बनाते हैं. उन्होंने आगे कहा, “भोजपुरी संगीत में नई ऊर्जा और नए प्रयोग लाने का यह हमारा प्रयास है. मुझे उम्मीद है कि यह गाना न केवल एंटरटेन करेगा, बल्कि भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों पर भी ले जाएगा.”

Also Read: Look Back 2024: पवन सिंह के नाम रहा ये साल, अक्षरा संग अफेयर से लेकर ज्योति से तलाक पर खूब मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >