हर जुबां पर ‘जिला भोजपुर’, रिलीज होते ही गाने ने पकड़ी रफ्तार

New Bhojpuri Song: साल 2026 का भोजपुरी गाना “जिला भोजपुर” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. सूर्य प्रताप और करिश्मा कक्कड़ की शानदार केमिस्ट्री, दमदार म्यूजिक और देसी अंदाज ने इस गाने को तेजी से वायरल बना दिया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका देखने को मिल रहा है. साल 2026 का लेटेस्ट गाना “जिला भोजपुर” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में सूर्य प्रताप और करिश्मा कक्कड़ की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. देसी अंदाज, धमाकेदार बीट्स और दिल को छू लेने वाले लिरिक्स के साथ यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

गाने के पीछे की टीम

इस गाने को सूर्य प्रताप और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, जिसमें उनकी एनर्जी और अंदाज साफ झलकता है. गाने के बोल विशाल चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जो देसी रंग और भावनाओं से भरपूर हैं. वहीं, विक्की बॉक्स का म्यूजिक इसे और भी खास बनाता है. वीडियो को रंजन प्रेमी और सुजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है, जिसमें बेहतरीन विजुअल्स देखने को मिलते हैं. यह गाना वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है और रिलीज के साथ ही दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है.

फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

गाने को लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर यूजर्स खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. @nikeshbabumathematics2282 ने लिखा, “Wow super song Pratap ji”. वहीं @BantyPaswan-o1 ने कमेंट किया, “Super song bhai”. इसके अलावा @SukeshKumar-p7j ने भी तारीफ करते हुए कहा, “Very good”. इन कमेंट्स से साफ है कि गाना फैंस के दिलों में खास जगह बना रहा है और लोगों को इसका देसी अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘जीरा मरीच’ ने मचाया बवाल, गोल्डी यादव का नया गाना हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >