Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की आवाज और उर्वशी रौतेला के ठुमके ने लगाई आग, ‘फरारी’ गाने में मचाया बवाल

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची और सिंगर राजा हसन के साथ मिलकर गाना ‘फरारी’ गाना गाया है, जिसमें उर्वशी रौतेला के ठुमको ने कहर बरपाया है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची और सिंगर राजा हसन के साथ मिलकर गाना “फरारी” तैयार किया है, जो जमकर दर्शकों से तारीफें बटोर रहा है. इस भोजपुरी गाने की खास बात यह है कि इस गाने में उर्वशी रौतेला ने अपने जबरदस्त ठुमके से लोगों का दिल जीत लिया है. इस गाने के वीडियो को फैंस लूप पर सुन रहे हैं और झूम रहे हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी यूजर्स रील्स बनाकर लाखों व्यूज बटोर रहे हैं. यही नहीं इस गाने ने यूट्यूब पर 4 दिन में 4 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिए हैं.

यहां देखें गाने का वीडियो-

उर्वशी रौतेला का भोजपुरिया अंदाज

अक्षरा सिंह की आवाज में इस गाने ने तबाही मचा रखी है. इस गाने को अक्षरा सिंह ने मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर तनिष्क बागची और सिंगर राजा हसन के साथ मिलकर गाया है. वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं उर्वशी रौतेला का भोजपुरिया अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. कुल मिलाकर अक्षरा और उर्वशी की इस जबरदस्त जोड़ी ने लोगों को एक पार्टी एंथम दे दिया है. अबतक इस गाने ने 4.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

थिरकने पर मजबूर कर देगा ये गाना

अक्षरा सिंह की आवाज और उर्वशी रौतेला और कोरियोग्राफर सनम जौहर की डांस परफॉर्मेंस ने ‘फरारी’ गाने चांद लगा दिया है. इस गाने के वीडियो को राहुल शेट्टी ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के इस गाने को JJust Music के बैनर तले पेश किया है. जबकि, गाने को संगीत और बोल तनिष्क बागची और वायु ने मिलकर दिया है. ऐसे में इतनी शानदार टीम के साथ यह गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा.

यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 के मंच पर कृष्णा अभिषेक ने रूबीना दिलैक संग लगाए ठुमके, VIDEO में देखें कश्मीरा शाह का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >