Bhojpuri: नीलकमल सिंह का सावन भक्ति सॉन्ग ‘बोलत रह बम बम’ रिलीज, शिवभक्तों को झूमने पर करेगा मजबूर

Bhojpuri: नीलकमल सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘बोलत रह बम बम’ रिलीज हो गया है. डमरू और रुद्राक्ष के साथ दिखे सिंगर, जानिए कौन-कौन है इस गाने से जुड़ा.

Bhojpuri: सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और पूरा देश शिवभक्ति में डूबा हुआ है. खासतौर पर झारखंड के देवघर मंदिर में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे मौके पर भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स भी भक्तिमय माहौल में चार चांद लगाने के लिए बैक टू बैक भक्ति गीत लेकर आ रहे हैं. इस बीच नीलकमल सिंह ने भी अपने नए बोल बम गाने ‘बोलत रह बम बम’ के जरिए महादेव की भक्ति में श्रद्��ा का रंग भर दिया है.

सावन में तीसरा भक्ति गीत

नीलकमल सिंह इससे पहले भी दो भक्ति गीत रिलीज कर चुके हैं और अब सावन शुरू होते ही ‘बोलत रह बम बम’ नामक यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. गाने में नीलकमल सिंह रुद्राक्ष की माला पहने, माथे पर टीका लगाए, डमरू बजाते और शिवलिंग के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

गाने की टीम और बनावट

इस भक्ति गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है, इसके बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने और इसका संगीत दिया है ADR आनंद ने. म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है पवन पाल ने. गाने के वीडियो में जहां शिवभक्ति की गहराई दिखती है, वहीं लोगों का डांस, चिलम, नारे और श्रद्धा भी साफ दिखाई देती है.

हर कांवड़ यात्री की पसंद

गाने को देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि यह गीत हर उस कांवड़ यात्री के लिए परफेक्ट है जो महादेव की भक्ति में झूमना चाहता है. यह गाना मस्ती और श्रद्धा का मिलाजुला संगम है, जो सावन के माहौल को और खास बना देता है.

यह भी पढ़े: Pawan Singh: ‘जान से मार देंगे? मरने से डर नहीं लगता…, भोजपुरी सुपरस्टार ने आखिर क्यों दिया बड़ा बयान?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >