Akshara Trailer: सिर पर पल्ल��� रख शिक्षा माफिया से लड़ती है अक्षरा सिंह, देखें फिल्म ‘अक्षरा’ का धांसू ट्रेलर

1 / 1
Akshara Trailer: सिर पर पल्ल��� रख शिक्षा माफिया से लड़ती है अक्षरा सिंह, देखें फिल्म ‘अक्षरा’ का धांसू ट्रेलर
फुल स्क्रीन में देखें

Akshara Trailer: सिर पर पल्ल��� रख शिक्षा माफिया से लड़ती है अक्षरा सिंह, देखें फिल्म ‘अक्षरा’ का धांसू ट्रेलर

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म अक्षरा का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो को दर्शक काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव और निर्देशक देव पांडेय एवं लेखक राकेश त्रिपाठी हैं.

भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म “अक्षरा” का धांसू ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षरा सिंह कई शेड्स में नजर आ रही हैं.

फिल्म के ट्रेलर में अक्षरा सिंह समाज में शिक्षा की अलग को जगाने की जिद लिए नजर आती हैं, जिन्हें रोकने का प्रयास समाज की कुरीतियों के साथ-साथ शिक्षा माफिया भी करते हैं, लेकिन अक्षरा सिंह इन सब बधाओ को पार कर बच्चों को शिक्षित करने में लगी रहती हैं.

ट्रेलर में अक्षरा सिंह एक्शन करती भी नजर आ रही है. पूरे ट्रेलर में एक्ट्रेस एक घरेलू महिला की तरह साड़ी में जरूर नजर आती है, लेकिन उनका अपीरियंस एक सशक्त महिला की है जो इस फिल्म के ट्रेलर को और भी खास बनाती है.

फिल्म “अक्षरा” के फर्स्ट लुक और सेकंड लुक ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है. अब जब यह ट्रेलर आया है, तो लोग इसे काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं.

अक्षरा सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ. ट्रेलर का रन टाइम तकरीबन 4 मिनट है. इसकी शुरुआत एक सशक्त संदेश के साथ होती है, जिसमें कहा जाता है कि धरती पर विद्या का दान महादान होता है और फिर स्कूल में बच्चों को पढ़ाती अक्षरा सिंह नजर आती हैं.

फिर अक्षरा की शादी एक फौजी से हो जाती है और जब वह ससुराल आती है तो उसे कहा जाता है कि वह स्कूल में पढ़ा सकती है, लेकिन सर से पल्लू नीचे नहीं कर सकती.

अक्षरा ऐसा ही करती है और स्कूल में पढ़ाने लगती है, लेकिन फिर नजर उन पर एजुकेशन माफिया की पड़ती है और स्कूल में उसके षड्यंत्र से ताला लग जाता है. यह अक्षरा को निराश करता है लेकिन अपने दृढ़ संकल्प से वह स्कूल को फिर से खोलने यत्न करती है और इस क्रम में उन्हें माफियाओं के साथ दो-दो हाथ भी करनी पड़ती है.

रत्नाकर कुमार कृत फिल्म अक्षरा को लेकर अक्षरा सिंह कहती है कि इस फिल्म की कहानी ने मुझे फिल्म करने के लिए कन्वेंस कर लिया और आज यह फिल्म बनकर तैयार है.

अक्षरा सिंह ने कहा कि ऐसी फिल्में अभी तक भोजपुरी में नहीं बनी जो शिक्षा और माफिया के साथ समाज की कुरीतियों को एक साथ उठाए. मुझे फिल्म करके बहुत मजा आया है. अब दर्शकों की बारी है मैं अपील करुंगी कि जब भी यह फिल्म रिलीज हो तो सभी लोग सिनेमाघर में अपने परिवार के साथ जाकर अक्षरा जरूर देखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >