Bhojpuri: सावन में गूंजा ‘त्रिशूलवा’, अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना शिवभक्तों के लिए बना टॉप चॉइस

Bhojpuri: सावन के मौके पर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी भक्ति गीत ‘त्रिशूलवा’ रिलीज हो गया है. गाने में शिव-पार्वती की झांकी और कल्लू की दमदार प्रस्तुति आपको भाव-विभोर कर देगी.

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का नया सावन स्पेशल सॉन्ग ‘त्रिशूलवा’ 13 जुलाई को रिलीज हो चुका है. यह गाना उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल Kallu Music World पर अपलोड किया गया है और महादेव के भक्तों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. हर साल सावन में कल्लू महादेव को समर्पित कई गाने रिलीज करते हैं और इस बार ‘त्रिशूलवा’ उनके भक्तिभाव और एनर्जी का जबरदस्त मेल है.

इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अरविंद अकेला पूरी तरह शिवभक्ति में लीन नजर आते हैं, साथ ही वीडियो में शिव-पार्वती की झांकी भी दिखाई गई है, जो गाने को और भी भावनात्मक बनाती है.

‘त्रिशूलवा’ से कौन-कौन जुड़े हैं?

इस गाने को बेहतरीन आवाज अरविंद अकेला कल्लू ने दिया है. वहीं, गीतकार विंध्याचल बिहारी और संगीतकार राजा राज देवा हैं. जबकि, गाने के निर्देशक नितेश सिंह और प्रोड्यूसर अरविंद अकेला और आशु बाबा हैं.

गाने की झलक पहले ही अरविंद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी थी, जिसमें वे त्रिशूल और शिवलिंग के साथ नजर आए थे. उनके इस भक्तिमय रूप को देखकर फैंस भी ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाने लगे.

पहले भी आ चुके हैं हिट सावन सॉन्ग्स

‘त्रिशूलवा’ से पहले अरविंद का गाना ‘चढ़ावे बेलपाता’ और ‘दिल बम बम बम बम बोल’ भी रिलीज हो चुका है. इससे पहले उन्होंने 2 जुलाई को इस सीजन का पहला भक्ति गीत ‘जागी जागी महादेव’ पेश किया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था.

इस सावन में अगर आप एक एनर्जी से भरा, भक्तिभाव और झांकी से सजा गाना सुनना चाहते हैं, तो ‘त्रिशूलवा’ जरूर प्लेलिस्ट में शामिल करें.

यह भी पढ़े: Bhojpuri: नीलकमल सिंह का सावन भक्ति सॉन्ग ‘बोलत रह बम बम’ रिलीज, शिवभक्तों को झूमने पर करेगा मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >