रानी चटर्जी और काजल राघवानी की ये फिल्म यूट्यूब पर मचा रही है धमाल, चार हफ्तो मे 2.5 करोड़ व्यूज

रानी चटर्जी और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म 'बड़ी बहू और छोटकी बहू' ने तो धमाल मचा दिया है. थिएटर के बाद यूट्यूब पर रिलीज हुई फिल्म को करोड़ व्यू मिले हैं.

भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की लहर देखने के लिए मिल रही है. मेकर्स फिल्म को हिट करने के लिए हीरो पर पैसे लगाते हैं, वही भोजपुरी में दो अभिनेत्रियों के दम पर मेकर्स ने फिल्म को हिट करवा दिया.ये कोई और नहीं बाल्की रानी चटर्जी और काजल राघवानी है। रानी को अक्सर महिला प्रधान फिल्म के लिए जाना जाता है. वो अपने करियर में बहुत सिंगल लीड में हिट फिल्में कर चुकी हैं। अब वो काजल राघवानी के साथ काफी अच्छी लग रही है. दोनों स्टार एक्ट्रेस की फिल्म ‘बडकी बहू छोटकी बहू’ को अब कुछ दिन पहले रिलीज किया गया है. थिएटर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। और अब ये फिल्म यूट्यूब पर भी छाई हुई है.

फिल्म के बारे में

काजल राघवानी और रानी चटर्जी स्टारर फिल्म ‘बडकी बहू छोटकी बहू’ को थिएटर के बाद यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इसमें देवरानी और जेठानी की कहानी दिख गई है. इसमें रानी जेठानी है और काजल राघवानी देवरानी का रोल कर रही है. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें देवरानी-जेठानी के साथ सास-ससुर और पति का रोल भी है. ये फिल्म में कभी खुशी रहती है और कभी ये फिल्म रुलाती भी है.आज कल देवरानी और जेठानी आज साथ रहना पसंद नहीं करती ऐसे में ये फिल्म रिश्तों की मिठास को बताती है।फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. सिर्फ 4 हफ्ते में ही फिल्म को करीब 2.5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. अभी केवल ’43 मिनट’ का वीडियो जारी किया गया है लेकिन इस वीडियो को भी अद्भुत प्रतिक्रिया मिली है।प्रशंसक पूरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फैंस का रिएक्शन

फिल्म के रिएक्शन की बात करें तो एक ने लिखा है, ‘हम सबको गुस्सा आ रहा है, जो पूरी फिल्म अपलोड नहीं कर रहा है.’ दूसरे ने लिखा.’मस्त फिल्म है पूरी अपलोड करो भाई.’ तीसरे ने लिखा, ‘बेहतरीन कॉमेडी.’ इस तरह फिल्म को बहुत सारी सकारात्मक टिप्पणियाँ मिल रही हैं. फिल्म को अब बहुत सारे प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट में रानी चटर्जी, काजल राघवानी, अंशुमन सिंह राजपूत, जय यादव, किरण यादव, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, स्वीटी सिंह शामिल हैं.

Also Read- रानी चटर्जी और संजना पांडे इस फिल्म में है साथ, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Also Read- क्यों बदला रानी चटर्जी ने अपना नाम, जानें ये मजेदार किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pallavi Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >