'एक्सप्रेशन क्वीन' से फेमस ये भोजपुरी एक्ट्रेस मानती हैं पवन सिंह को अपना गार्जियन, आज करती है इंडस्ट्री में राज

आस्था सिंह आज सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक हैं. उनका पहला गाना पवन सिंह के साथ था, बस इस गाने के बाद इंडस्ट्री में छा गई है.

एक्सप्रेशन क्वीन से लेकर एक्टिंग क्वीन के नाम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी आस्था सिंह इंडस्ट्री आज सबसे चर्चित ऐक्ट्रस है. उनके सारे गाने और फिल्में हिट हो रही हैं. अरविंद अकेला ‘कल्लू’ के साथ ‘हवा साय साय’ सबसे सुपरहिट है. पवन सिंह का ‘राजा जी’ और ‘चुडी हरी-हरी’ से इनको असली पहचान मिली थी, जो पिछले साल आई थी.

पवन सिंह के छठ एल्बम से हुई थी इंडस्ट्री में एंट्री

अपने एक्सप्रेशन से हमेशा चर्चा में रहने वाली आस्था सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ एक छठ पूजा सॉन्ग से कदम रखा था. उस समय वह अपने अभिनय से भोजपुरी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुई थीं. पवन सिंह के अपोजिट में इनको बहुत सफलता मिली और अब ये ‘सूर्यवंशम’ फिल्म में भी दिखेंगी. आस्था सिंह ने पवन सिंह को अपना गार्जियन बताया था. वो ये भी बोली कि, उनके कारण से आज मुझे अपने आप पर भरोसा और आत्मविश्वास है. इसलिए आज सब मेरे काम को पहचानते हैं.

पवन सिंह के इस गाने में मचा चुकी है धमाल

पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘राजा जी’ और ‘चुडी हरी-हरी’ को लोग खुब प्यार दे रहे हैं. राजा जी टाइटल नाम से आए सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक करीब 178 मिनियन से अधिक लोगों ने देखा है. वहीं, चुड़ी हरी हरी टाइटल गाने को अब तक 184 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. चुडी हरी-हरीको सावन के थीम पर बनाया गया है.

‘सूर्यवंशम’ में दिखेंगे साथ

आस्था सिंह और पवन सिंह दोनों एक बार फिर अपनी फिल्म सूर्यवंशम को लेकर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं. आस्था सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पवन सिंह के साथ सूर्यवंशम फिल्म के लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह पवन सिंह के पीछे पड़ी हुई हैं और वह फिल्म में अपने आप को उनके गर्लफेंड के तौर पर देखती हैं.

आज़मगढ़ की है आस्था

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली आस्था सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने प्रेरित किया था. आस्था सिंह ने पवन सिंह के साथ साल 2021 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक एल्बम के माध्यम से कदम रखा. उस दौरान दोनों की जोड़ी को लोगों ने खुब सराहा था.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anant-Radhika Reception: भोजपुरी के ये स्टार्स पहुंचे अनंत-राधिका के रिसेप्शन दिखाने अपना जलवा

Also Read- पवन सिंह और क्वीन शालिनी की सड़िया बुलूकिया ने मचाई धूम, यूट्यूब पर गाना 2.5 करोड़ के ऊपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pallavi Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >