आम्रपाली दुबे और दिनेश यादव, काजल और खेसारी लाल यादव, और अक्षरा सिंह और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
जब भोजपुरी शादीशुदा एक्टर्स के साथ रिश्ते को लेकर खूब विवादों में रहीं ये हसीनाएं
भोजपुरी सिनेमा में ऑन-स्क्रीन जोड़ियों की रियल-लाइफ बॉन्डिंग और शादीशुदा को-स्टार्स के साथ लिंक-अप की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. आइये जानते है उन टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में जिसने चलाए शादीशुदा एक्टर्स के साथ चक्कर
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', फोटो- इंस्टाग्राम
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Amrapali and Nirhua)
निरहुआ पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर अफेयर की चर्चाएं सालों से सुर्खियां बटोरती रही हैं. हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त और को-स्टार बताते हैं.
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (Kajal Raghwani and Khesari Lal Yadav)
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में गिनी जाती थी। कई सालों तक दोनों के सीरियस रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में छाई रहीं, जिसका अंत सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर लगाए गए तीखे आरोपों के साथ हुआ.
पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ, फोटो- इंस्टाग्राम
पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ (Pakhi Hegde and Nirhua)
आम्रपाली दुबे से पहले पाखी हेगड़े और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा पर राज करती थी. निरहुआ के शादीशुदा होने के बावजूद दोनों के अफेयर और कथित शादी तक की अफवाहें उस दौर में खूब उड़ी थीं.
रानी चटर्जी और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
रानी चटर्जी और पवन सिंह (Rani Chatterjee and Pawan Singh)
करियर के शुरुआती दौर में रानी चटर्जी और पवन सिंह के अफेयर की चर्चाएं आम थीं. रानी चटर्जी ने खुद कुछ इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र किया था कि दोनों एक वक्त रिश्ते में थे, लेकिन बाद में रास्ते अलग हो गए.
अक्षरा सिंह और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Akshara Singh and Pawan Singh)
अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिलेशनशिप भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्सियल रहा. पवन सिंह के शादीशुदा होने के बावजूद दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे. बाद में दोनों का ब्रेकअप काफी विवादों और कानूनी आरोपों के साथ खत्म हुआ.
स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम
स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव (Smriti Sinha and Khesari Lal Yadav)
काजल राघवानी से अलग होने के बाद खेसारी लाल यादव का नाम एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ जोड़ा जाने लगा. दोनों के साथ काम करने और अक्सर एक साथ देखे जाने को लेकर लिंक-अप की खबरें सामने आई थीं.