पवन सिंह ने ‘Bhar Jata Dhodhi Pasina Se’ गाने में अक्षरा सिंह से किया टूटकर रोमांस, अब OTT पर देखें पूरी फिल्म

Bhar Jata Dhodhi Pasina Se गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपरहिट केमिस्ट्री देखने के बाद अब आप उनकी फिल्म ‘पवन राजा’ ऑनलाइन देख सकते हैं. जानें यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

Bhar Jata Dhodhi Pasina Se: भोजपुरी सिनेमा में जब भी सुपरहिट जोड़ियों की बात होती है, तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम जरूर लिया जाता है. इन दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों को खूब पसंद आई है. अगर आप भी इस जोड़ी के फैन हैं, तो आपने ‘भर जाता धोढ़ी पसीना से’ गाना जरूर सुना होगा. और अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो बता दें कि इसमें आपको दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस, शानदार एक्सप्रेशन और देसी अंदाज का फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. यही वजह है कि यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

ऐसे में गाना देखने के बाद अक्सर फैंस का मन करता है कि इसकी पूरी फिल्म भी देखी जाए. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं फिल्म की कहानी और आप इसे कहां देख सकते हैं.

फिल्म की कहानी?

‘भर जाता धोढ़ी पसीना से’ गाना 2017 में आई फिल्म ‘पवन राजा’ का है, जिसकी कहानी प्यार, इमोशन और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. पवन सिंह इस फिल्म में एक ऐसे इंसान का किरदार निभाते हैं, जो अपने प्यार और परिवार के बीच फंसा हुआ होता है.

कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी जिंदगी में ऐसे हालात बनते हैं कि उसे अपने रिश्तों के लिए बड़े फैसले लेने पड़ते हैं. फिल्म में इमोशनल सीन, रोमांटिक मोमेंट्स और ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है.

कहां देखें ये फिल्म?

फिल्म पवन राजा आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Chaupal और YouTube पर आसानी से देख सकते हैं.

गाने की खासियत

‘भर जाता धोढ़ी पसीना से’ गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रोमांटिक गानों में से एक है. रोमांस और देसी स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है. यही वजह है कि 8 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 85 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Flop Bhojpuri Movies On Youtube: यूट्यूब पर देखें पावर स्टार की फ्लॉप फिल्में, कमजोर कहानी और निर्देशन की वजह से हुईं फेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >