Somari Karelu Song: सावन में कल्लू का धमाका, ‘सोमारी करेलू’ गाने ने दिखाया भाभी-ननद का प्यारा रिश्ता

Somari Karelu Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया सावन गीत ‘सोमारी करेलू’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. भाभी-ननद के रिश्ते पर आधारित इस गाने में मासूम सिंह और स्वीटी सिंह की खास झलक देखने को मिल रही है.

Somari Karelu Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर सावन में धमाल मचा रहे हैं. उनका नया गाना ‘सोमारी करेलू’ आज यानी 18 जुलाई को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है और आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है.

भाभी-ननद के रिश्ते पर बना ये दिल को छू लेने वाला गाना

हर साल की तरह इस बार भी कल्लू के सावन स्पेशल गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, लेकिन ‘सोमारी करेलू’ की बात ही कुछ और है. इस गाने में भाभी और ननद के रिश्ते को बड़े ही प्यारे और मस्ती भरे अंदाज में दिखाया गया है, जिसे देखकर हर महिला खुद से जुड़ा महसूस करेगी. जारी किए गए पोस्टर में महादेव की तस्वीर, अरविंद अकेला, और उनके साथ दो अदाकारा—मासूम सिंह और स्वीटी सिंह नजर आ रही हैं, जिन्होंने ननद और भाभी की भूमिका निभाई है.

टीम के बारे में जानिए

  • गायक: अरविंद अकेला कल्लू
  • गीतकार: विध्याचल बिहारी
  • संगीत: रवि राज देवा
  • निर्देशक: नितेश सिंह
  • प्रोड्यूसर: आशु बाबा और अरविंद अकेला

पिछले गाने भी सावन में छाए रहे

इससे पहले कल्लू के दो और सावन गीत रिलीज हुए थे, जिसमें ‘नम: शिवाय जपत रह’ (तीन दिन पहले ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर) और ‘त्रिशूलवा’ (पांच दिन पहले कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड पर) का नाम शामिल है. दोनों ही गानों को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है.

फैंस का रिएक्शन

फैंस गाने के बोल और मस्तीभरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. खासकर ग्रामीण और पारिवारिक दर्शकों में इस गाने ने गहरी पैठ बना ली है.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav Jal Dhare Chal Song: कांवड़ यात्रा में गूंजा खेसारी लाल यादव का नया बोलबम सॉन्ग ‘जल ढारे चल’, दिखा शिवभक्ति का खूबसूरत रंग

यह भी पढ़े: Pawan Singh Deoghar Se Le Le Aiha Song: जीजा पवन सिंह से स्मृति सिन्हा ने सावन में रख दी लंबी फरमाइश, बोलीं- देवघर से ले ले अईहS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >