Bhojpuri Song: होली से पहले छाया अरविंद अकेला कल्लू का ‘पटीदार रंगता’ गाना, पारुल यादव संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: होली 2026 से पहले भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया होली स्पेशल गाना ‘पटीदार रंगता’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. देसी अंदाज, रंग-गुलाल, शानदार म्यूजिक और पारुल यादव के साथ कल्लू की जबरदस्त केमिस्ट्री इस गाने को होली की परफेक्ट प्लेलिस्ट बना रही है.

Bhojpuri Song: साल 2026 में होली का त्योहार 4 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. रंगों के इस त्योहार से पहले ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली की मस्ती शुरू हो चुकी है. इसी बीच भोजपुरी के मशहूर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया होली स्पेशल गाना ‘पटीदार रंगता’ यूट्यूब पर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. यह गाना कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और रिलीज के 5 घंटे के अंदर ही इस गाने को 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिससे साफ पता चलता है कि फैंस को यह गाना खूब पसंद आ रहा है. 

पारुल यादव संग दिखी जोड़ी

जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस गाने की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है. ‘पटीदार रंगता’ एकदम देसी होली के रंग में डूबा हुआ गाना है. इसमें गांव की होली, रंग-गुलाल, ढोल-मंजीरे और दोस्तों की मस्ती को खूबसूरती से दिखाया गया है. अरविंद अकेला कल्लू अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को सीधे होली के माहौल में खींच लेता है. उनके साथ एक्ट्रेस पारुल यादव की जोड़ी भी खूब जंच रही है. पारुल की अदाएं और एक्सप्रेशंस गाने में अलग ही जान डाल देते हैं.

गाने की पूरी टीम

इस गाने के बोल प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं, जो होली के मूड से जुड़े हुए हैं. वहीं इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. म्यूजिक इतना कैची है कि गाना बार-बार सुनने के बाद भी मन नहीं भरता है. होली के मौके पर यह गाना डीजे और घरों की प्लेलिस्ट में आसानी से जगह बना सकता है. गाने का वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन ने बनाया है, जो रंगीन और एनर्जी से भरपूर है. इसकी कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत ने की है. डांस स्टेप्स सिंपल होने के साथ-साथ काफी फन वाले हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: ‘पिये वाला माजा रहिह’ में दिखा माही श्रीवास्तव का कातिलाना अंदाज, शिवानी सिंह की आवाज ने बिखेरा जादू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >