Ankush Raja New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अंकुश राजा एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘कराके गावाना’ से दर्शकों का दिल जीतने आ गए हैं. इस गाने में उनके साथ खुशी तिवारी की शानदार केमिस्ट्री और जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने का म्यूजिक, डांस और देसी तड़का फैंस को खूब पसंद आ रहा है. रिलीज होते ही ‘कराके गावाना’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है, जिसे भोजपुरी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी गाना ‘कराके गावाना’ को अंकुश राजा ने अपनी दमदार आवाज से सजाया है, जबकि वीडियो में खुशी तिवारी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. इस गाने का संगीत आद्र आनंद ने तैयार किया है और इसके बोल नितेंद्र कुमार ने लिखे हैं. गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है, वहीं कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने संभाली है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी गौरव राय ने की है और एडिटिंग पप्पू वर्मा ने की है. डीआई का काम रोहित सिंह ने किया है. गाने के मैनेजर नेता जी (नितेश यादव) हैं, जबकि इसका वीडियो पंकज सोनी प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हुआ है. ‘कराके गावाना’ को अंकुश राजा ऑफिशियल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फैंस जमकर बरसा रहे प्यार
गाना ‘कराके गावाना’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यूट्यूब पर लोग लगातार Ankush Raja की तारीफ कर रहे हैं. यूजर @KumariSandhya-x7s ने कमेंट करते हुए लिखा, “आपका गाना सच में सुपरहिट रहता है अंकुश जी.” वहीं @ahmadhusen2570 ने गाने को “हिट है बॉस” बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की. इसके अलावा @SikandraSamratt ने लिखा, “बहुत अच्छा भैया.” यूजर @FineMode-r6f ने गाने को “सुपर सॉन्ग” बताया, जबकि @AryanRajput-x7z का मानना है कि यह गाना “100 मिलियन प्लस व्यूज” आसानी से हासिल कर लेगा. फैंस के ये शानदार रिएक्शन्स साफ दिखाते हैं कि ‘कराके गावाना’ लोगों की जुबान पर तेजी से चढ़ता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला
