Akshara Singh Holi Songs: होली के सेलिब्रेशन में डूबी अक्षरा सिंह, आप भी देखें VIDEO

Akshara Singh Holi Songs: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना ‘जोगीरा सा रा रा रा’ रिलीज हुआ है. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर इस खुशी को जाहिर किया है.

Akshara Singh Holi Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती है. इन-दिनों अभिनेत्री पर होली के रंग में डूबी हुई हैं, क्योंकि हाल ही में उनका सॉन्ग ‘जोगीरा सा रा रा रा’ रिलीज हुआ है. गाने को 24 घंटे के भीतर ही 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसी खुशी को सेलिब्रेट करते हुए भोजपुरी क्वीन ने एक वीडियो डाला, जिसमें वह कार में अपने दोस्तों संग बैठी दिखाई दे रही हैं. वह गाने के लिरिक्स गा रही हैं और हाथों की मदद से डांस कर रही है. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के जैकेट के साथ व्हाइट टॉप और सनग्लासेस कैरी किया है. फैंस उन्हें सेलिब्रेट करता देख काफी खुश है. एक यूजर ने लिखा, ”आप भोजपुरी की क्वीन हो… आपके होली सॉन्ग मजेदार होते हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अक्षरा जी आप बहुत अच्छी हो और बढ़िया गाती हो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”होली गानों का मतलब अक्षरा सिंह… क्या गाना है आपका मजा आ गया सुनकर.” ‘जोगीरा सा रा रा रा’ सॉन्ग में अक्षरा के साथ बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह भी है. होली सॉन्ग को संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने दिया है. वहीं लीरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं. प्रोडक्शन का जिम्मा पंकज सोनी ने लिया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >