आशा भोसले के नाम दर्ज हैं ये बड़े सम्मान, गिनीज बुक से लेकर फिल्मफेयर तक रचा इतिहास

Asha Bhosle: आशा भोसले ने अपने करियर में 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. 92 साल की उम्र में भी वह भारतीय संगीत की सबसे प्रतिष्ठित गायिकाओं में गिनी जाती हैं और उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है.

Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन आज 12 अप्रैल को हो गया. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन हुआ था जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. आशा भोसले आज भी अपनी आवाज और ऊर्जा के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में जानें उनके बेहतरीन करियर में उन्हें कितने अवार्ड मिले हैं.

संगीत जगत में अलग पहचान

आशा भोसले ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेश्कर की तरह ही संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाया, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज में विविधता और हर तरह के गानों को गाने की क्षमता ने उन्हें खास बना दिया.

7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित

आशा भोसले के नाम कई बड़े सम्मान दर्ज हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 7 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं जो उन्होंने 1967 से 1979 के बीच हासिल किए थे. इसके अलावा 1996 में फिल्म ‘रंगीला’ के लिए उन्हें स्पेशल अवॉर्ड मिला था और 2001 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

गिनीज बुक में दर्ज नाम

उनकी उपलब्धियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम Guinness World Records में भी दर्ज है. साल 2011 में उन्हें 20 भाषाओं में 11,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए यह सम्मान मिला था.

देश के सर्वोच्च सम्मानों से भी सम्मानित

आशा भोसले को भारत सरकार द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए गए हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के अवार्ड और पद्म विभुषण शामिल हैं. उनकी आवाज ने कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है.

सदाबहार गानों की विरासत

उनके सुपरहिट गानों में ‘दम मारो दम’, ‘परदे में रहने दो’, ‘दिल चीज क्या है’ और ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ जैसे कई गीत शामिल हैं, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की तबीयत पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >